imdishu

social counter

About Imdishu

हैलो दोस्तो मेरा नाम Dishu है और मैं इस Blog का Founder And CEO हुं , आपके लिए बहुत सारी Useful Information इस वेबसाइट पर मिलेगी अगर पसंद आए तो Follow और Subscribe करें हमारी वेबसाइट को , Thank You मेरे बारे मे और भी जानने के लिए Click करें ..

Like Us On Facebook

Contributors

My Photo
नमस्कार दोस्तों मैं एक हिमाचली ब्लॉगर (Himachali Blogger) हुं और मैंने अपनी बलौग इसलिये बनाई है ताकि हिंन्दी भाषा का प्रचार कर सकं ताकि सभी हिन्दी भाषा में ब्लॉगिंग करें व हिन्दी को अपना गौरव मान मर्यादा माने। www.imdishu.com हिमाचल में इकलौती एैसी Blog/Website है जो नियमित पोस्ट करती है व नया लाती है तोकि हमारे हिमाचली भाई व समस्त भारतीय कुछ अच्छा पढ़ सके। जय हिंद जय भारत। #Imdishu #Hindi Blogs

Comment

Outdoor


vertical posts

latest tweets

business

ad space

vehicles

Featured Posts

our facebook page

about us

Slide show

health

recent posts

recent posts

social counter

advertisement

random posts

advertisement

Category 1

Headlines

Theme images by centauria. Powered by Blogger.

Search This Blog

business

Popular Posts

Showing posts with label Make money online. Show all posts
Showing posts with label Make money online. Show all posts

30/03/2018

Free Image Hosting Sites List In Hindi

आज की इस पोस्ट में आपका हार्दिक स्वागत है हमने पिछली पोस्ट में चर्चा की थी कि Wix Blog पर प्रीमियम प्लान लेने के फायदे क्या होते है ? तो इस पोस्ट को पढकर आपको पता चला होगा की प्रीमियम प्लान लेने के बाद हमे फ्री स्टोरेज स्पेस दिया जाता है जिसे हम होस्टिंग भी कह सकते है आप रीडर्स में से कुछ ऐसे भी होंगे जिन्हें फोटोग्राफी (Photography) का शौक होगा, और होगा क्यों नही ? फोटोज (Photos) इस धरती पर सबसे खुबसुरत चीज़ होती है. और अगर फोटोज को होस्टिंग (Hosting) मिल जाये तो सबसे अच्छी बात होगी फोटोग्राफर्स के लिए. और अगर मैं आज आपको Free Image Hosting Sites की लिस्ट देदूं और साथ में उनकी जानकारी भी देदूं तब कितना अच्छा होगा ?
 
तो चलिए आज की इस पोस्ट को फोटोग्राफर्स की मदद करने के लिए लिखते हैं ताकि उन्हें अच्छा प्लेटफार्म मिल जाए अपने फोटोज को स्टोर करने के लिए लोगो तक अपनी फ़ोटोज़ पहुँचाने के लिए, आशा करता हूँ कि इस पोस्ट से आपको मदद मिलेगी और आप लाइक और कमेंट में अपनी फीडबैक देंगे.
 
Free Image Hosting Sites List In Hindi
 
Top Free Image Hosting Sites List:
(1) Dropbox: इस वेबसाइट का नाम ही सब कुछ ज़ाहिर करता है "Box" एक वर्चुअल (Virtual Box) है जिसमे आप अपने इमेजेज (Images) को ड्राप (Drop) या स्टोर कर सकते हैं, इसमें आप अपनी फोटोज को अपलोड (Upload) करके सुरक्षित रख सकते हैं और कभी भी किसी भी डिवाइस से एक्सेस कर सकते हैं, ड्रापबॉक्स की खास बात यह होती है की आप कभी भी अपनी फाइल का लिंक शेयर कर सकते है और अपने दोस्तों को एक्सेस देकर उनसे भी अपने फोल्डर में फाइल्स अपलोड करवा सकते हैं. ड्रॉपबॉक्स का मोबाइल एप्प (Mobile App) एक खास आप्शन के साथ में आपको मिलता है और वो आप्शन होता है (sync your camera roll with your box) इससे जब भी आप फोटो क्लिक करते है तो आपके फोटो अपने आप सिंक हो जाते हैं आपके बॉक्स में.
 
(2) 500px.com: यह एक अच्छी होस्टिंग वेबसाइट साबित हो सकती है आपके लिए इनके साथ जुड़े है Afghanistan से Zimbabwe तक 12 Million फोटोग्राफर अगर आप भी इस बड़ी कम्युनिटी के साथ जुड़ना चाहते है तो आज से ही शुरुआत करें और बनाईये अपने सपने को सच, इस होस्टिंग वेबसाइट में खास बात यह है कि आप अपने मित्रों व पार्टनर्स के फोटोज पर लाइक और कमेंट भी कर सकते हैं, अगर आप इसमें Paid पैकेज (Paid Package) लेते है तो आप इस वेबसाइट पर अपने खुद के फोटो बेचकर पैसा भी कमा सकते हैं.
(3) Amazon Drive: अमेज़न ड्राइव में “Prime Photos” का सबसे अच्छा आप्शन है इसमें आपको 5GB स्टोरेज दी जाती है लेकिन उस स्टोरेज के लिए हर महीने आपको $10.99 देने पड़ते है, इसमें आप कहीं से भी किसी भी डिवाइस से अपने फोटोज अपलोड कर सकते हैं.
 
(4) Flickr: सबसे ही खास वेबसाइट है फ्लिकर जिसमे शायद पन्द्रह मिनट में आप ऑनलाइन फेमस हो जायेंगे, इसमें आपको पैसे देने की कोई आवशयकता नहीं होती इसमें आपको 1,000 GB की फ्री स्टोरेज (Free storage) दी जाती है जहाँ पर आप अपने अनमोल इमेजेज को सहेज सकते हैं और लाखो करोड़ो लोगो तक आसानी से पहुंचा सकते हैं, अगर आपने अपने फोटोज को सही तरह से रीनेम (Rename) किया हो तो आपके फोटोज फ्लिकर पर अपलोड करने के बाद गूगल में भी दिखने लग जाते हैं.
 
(5) Google Photos: गूगल को सभी लोग जानते हैं सभी लोग जानते हैं और अगर आप गूगल की होस्टिंग वेबसाइट गूगल फोटोज/गूगल ड्राइव में अपने फोटो स्टोर करके रखेंगे तो आपके फोटोज खोने का खतरा 40% कम हो जाता हैं.
 
(6) Imgbox: यह सबसे आसन है इस्तेमाल करने के लिए अगर आप पहली बार इन्टरनेट पर अपने फोटोज स्टोर करने जा रहे हैं तो आप इसी का प्रयोग करें, इसकी खास बात यह है कि आप अपने फोटोज का HTML कोड लेकर अपने फोटो को अपनी ब्लॉग या वेबसाइट में embed भी कर सकते है.
 
(7) Imgur: यह वेबसाइट 2015 Webby award winner फॉर “Best social media and community website” भी रह चुकी है, आप समझ चुके होंगे की करोड़ो लोग इसका इस्तेमाल Photo Sharing के लिए करते हैं.
 
(8) Wix: हम जीवन में हर चीज़ से समझौता करते है लेकिन कभी सुबह की कॉफ़ी (coffee) के साथ हम कभी समझौता नहीं करते हैं, और अगर हम एक फोटोग्राफर है और अपनी फोटोग्राफी वेबसाइट (Photography website) नहीं हो तब तो समझ लेना चाहिए की हम अपनी इच्छाओं को मार रहे है उन्हें पूरा नहीं कर रहे है, मुझे बचपन से ही तकनीक में बहुत रूचि है और बचपन से शौक था की अपनी खुद की वेबसाइट हो और लाखो लोग मेरी वेबसाइट चलाने वाले हो, लेकिन मेरे पास पैसा नहीं था अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए लेकिन फिर मैंने Rs.0.00 में ब्लॉगर पर एक ब्लॉग बनाई थी 2015 में, उस ब्लॉग से मेरी तीन महीने की कमाई 20,000 हुयी, मैंने वो ब्लॉग नयी नयी बनाई थी तो कम इनकम हुयी थी लेकिन मैं आगे बढ़ना चाहता था तो मैंने वो ब्लॉग बेच दी उससे सारा पैसा कमाया Rs.45,000, और फिर मैंने अपनी ये ब्लॉग शुरू कर दी और इससे मैं जल्दी इनकम करने लगा क्युकी मेरी पहली ब्लॉग से मुझे ब्लॉग्गिंग का बहुत अनुभव हो चूका था, फ़िलहाल इस ब्लॉग की एअर्निंग नहीं बताऊंगा लेकिन मैं आप को बताना चाहता हूँ कि आप ख्वाहिश (Desires) रखते है तो ख्वाहिशों को पूरा करने की हिम्मत भी रखो.
 
मैंने पुरानी ब्लॉग को जरिया बनाया और अपने सपने को पूरा किया, लाखों लोग नहीं है पढने वाले लेकिन समय के साथ सब कुछ बदलता है अगर आपका प्यार और शेयरिंग ऐसी ही रहेगी तो एक दिन मेरा सपना भी पूरा होगा. विक्स ऐसा प्लेटफार्म है जिसे मैंने ब्लॉग्गिंग में बहुत अनुभव पाने के पश्चात भी चुना, क्युकी मैं जनता था मेरी मंजिल कहाँ है, आप अगर अपनी फोटोग्राफी की वेबसाइट बनानी चाहते हैं तो विक्स का चुनाव करें इसमें आपको देर सारे features के साथ साथ एप्प मार्केटिंग भी मिलती है जहाँ से एप्प्स लेकर आप वेबसाइट में इनस्टॉल कर सकते है. अगर आप नहीं जानते की विक्स से प्रोफेशनल वेबसाइट/ब्लॉग कैसे बनाई जाती है तो आप मेरी इसी ब्लॉग को पढिये मैं इसमें सिर्फ यही सिखाता हूँ विक्स डॉट कोम पर प्रोफेशनल ब्लॉग्गिंग कैसे की जाती है.
 
Conclusion: तो उपर काफी सारी Free Image Hosting Sites की जानकारी दी तो इस जानकारी से मैंने फैंसला कर लिया है की सबको फ्लिकर इस्तेमाल करने की सलाह दूंगा और कोई अपने फोटो बेचकर पैसा कमाना चाहे तो उन्हें Wix Image Hosting इस्तेमाल करने की सलाह दूंगा, आप ने इस आर्टिकल को पढकर क्या फैंसला किया है प्लीज कमेंट करके बताएं और हाँ पोस्ट को लाइक करना ना भूलें.

Wix.com Par Premium Plan Lene Ke Fayde Janiye

आज इस पोस्ट में आपको wix website/blog के लिए प्रीमियम प्लान लेने के बारे में बताने जा रहा हूँ, आशा करता हूँ आपके लिए यह पोस्ट हेल्पफुल साबित हो और आपके कुछ काम आ सके,
 
प्रीमियम प्लान (Premium Plan) लेने के लिए आपको कुछ पैसे हर महीने देने पड़ते है, आप चाहे तो पुरे साल के लिए प्रीमियम प्लान ले सकते हैं इसमें आपको कुछ डिस्काउंट भी मिल जाता है, विक्स आपको कई तरह के प्लान ऑफर करता है जिनके प्राइस भी अलग अलग है निचे फोटो में देखें.
 
Wix.com Par Premium Plan Lene Ke Fayde Janiye
जैसा की आप उपर फोटो में देख ही सकते है आपको प्लान दिए गये है आपको इनमे से कोई एक चुनना होगा और शुरुआत करनी होगी अपनी प्रोफेशनल ब्लॉग की, अगर अभी आप नही जानते की कहाँ से ये प्लान्स लेने है तो इस लिंक पर जाईये और वहां से प्लान लीजिये - http://www.wix.com/upgrade/website
 
प्लानस की जानकारी (Premium Plans):
(1) Connect Domain: पहला प्लान है 122/per month इसमें आप को 1GB Bandwidth मिलती है 500MB स्टोरेज,इसके साथ आप अपनी डोमेन अपनी ब्लॉग पर लगा सकते है और आपको कस्टमर सपोर्ट भी मिलता है, इस प्लान को आप खरीदेंगे तो Rs.1464 रूपये एक साल के लिए देने होंगे.
 
(2) Combo: दूसरा प्लान है कॉम्बो, इसमें आपको 2GB bandwidth, 3GB storage, domain connect, free domain, customer support, Remove wix ads, customized favicon जैसे फीचर मिल जायेंगे, मैं यही कहूँगा की अगर आपका बजट कम है तो आप इसी प्लान को लीजिये ये प्लान बेस्ट है. इसके लिए आपको Rs. 2964 रूपये एक साल के लिए देने होते हैं,
 
(3) Unlimited: इस प्लान में आपको Unlimited bandwidth के साथ 10 GB की स्टोरेज मिल जाती है और बाकी सरे फीचर मिल जायेंगे जो Combo Plan में मिलते हैं. इस प्लान के लिए आपको Rs. 4464 एक साल के लिए देने होंगे.
 
(4) eCommerce: चौथा प्लान है इ-कोम्मेर्स का, अगर आप ऑनलाइन स्टोर खोलना चाहते है या प्रोडक्ट बेचना चाहते है तो आप इस प्लान को ले सकते हैं इसमें बाकि सभी प्लान से मिलने वाले features भी मिलते है और unlimited bandwidth के साथ 20 GB स्टोरेज भी मिलती है, इसके लिए आपको Rs.5820 एक साल के लिए देने होंगे.
यदि आप Unlimited Plan या eCommerce Plan खरीदते हैं तो आपको one year free domain voucher as a promotional gift भी मिलता है.
 
विक्स डॉट कोम पे प्रीमियम प्लान लेने से होने वाले लाभ:
(1) Remove Ads: वेबसाइट बनाने के बाद यही सबसे बड़ी समस्या होती है जिसके प्लेटफार्म में हमने वेबसाइट बनायी हो वो अपने विज्ञापन हमारी वेबसाइट पर दिखता है लेकिन प्रीमियम प्लान लेने के बाद आपकी वेबसाइट पर कोई भी विज्ञापन नहीं दिखेंगे, अगर आप चाहें तो Google AdSense के लिए अकाउंट बनाकर उनके विज्ञापन अपनी वेबसाइट पर लगा सकते हैं और हर महीने लाखों की कमाई कर सकते हैं.
 
 
(2) Unlock More Features: जब आप प्रीमियम प्लान लेते हैं तो आपके विक्स एडिटर और डैशबोर्ड में बहुत से ऐसे आप्शन आ जाते है जो फ्री प्लान यूजर को नहीं मिलते,
 
(3) Customer Support: वेबसाइट में कभी कोई खराबी आ जाये या वेबसाइट से सम्बंधित कोई जानकारी लेनी हो तो आप विक्स केयर में कॉल कर सकते है, आप हर समय अपनी समस्या का हल पा सकते है.
 
(4) Additional Storage: किसी भी वेबसाइट के डाटा को स्टोर करने के लिए स्टोरेज होनी जरुरी है विक्स के हर प्लान में आपको अच्छी स्टोरेज मिल रही है.
 
(5) Free Custom Domain: विक्स के Most Basic प्लान में आपको डोमेन नहीं मिलती और न ही विक्स के विज्ञापन दिखना बंद होते है लेकिन उसके अलावा सभी प्लान्स में आपको फ्री डोमेन भी मिलती है और अन्य सुविधाएँ भी.
 
(6) SEO: जब बात आती है SEO की तो गूगल का नाम दिमाग में आ ही जाता है, अगर आप अपनी वेबसाइट को गूगल में दिखाना चाहते है और वो भी सर्च में पहले नंबर पर तो आपको प्रीमियम प्लान ले लेना चाहिए.
 
प्लान लेना बहुत आसान है आजकल के तकनीक युग में किसी को सिखाने की जरूरत नहीं है की ऑनलाइन पेमेंट कैसे की जाती है, तो आप प्लान चुनिए और पेमेंट करिए आपकी वेबसाइट और विक्स डैशबोर्ड अपने आप अपग्रेड हो जायेगा. अधिक जानकारी के लिए मुझे ईमेल करें और हर रोज़ विक्स ब्लॉग्गिंग सिखने के लिए हमारे Newsletters Subscribe करें.
 
#Author: Panwer Dishu
 
 
Wix.com Par Premium Plan Lene Ke Fayde Janiye
 
 

एडसेंस अकाउंट कैसे बनाये - How to Create Adsense Account In Hindi

 
Introduction (परिचय):  फ़िलहाल सभी जानते है की गूगल एडसेंस क्या है गूगल एडसेंस गूगल कम्पनी की एक ऑनलाइन एड एजेंसी (Online Ad Agency) है जो अपने साथ काम कर रहे पब्लिशर्स/ब्लोग्गेर्स को अपने विज्ञापनों (Advertisement Banners) पर होने होने वाले क्लिक्स और व्यूज के लिए पैसे देती है, इस प्रोसेस के बारे में अधिक जानकारी पढने के लिए यहाँ पर क्लिक करें - Best Ad Blocker Extensions For Chrome. 
अब अगर आप एक ब्लॉगर है और अपनी ब्लॉग से  घर बैठे पैसा कमाना चाहते है तो आज की पोस्ट में मैं आप को बताने जा रहा हूँ की Adsense के लिए कब अप्लाई करें और कैसे करे, मैं आपको कुछ और भी बातें बताऊंगा जो शायद आपके काम आये तो ध्यान से इस पोस्ट को पूरा पढ़ें और पोस्ट पढने के बाद कमेंट करना न भूलें. तो चलिए सबसे पहले जान लेते है की एडसेंस के लिए कब अप्लाई करें?
ब्लॉग बनाने के कितने समय के बाद एडसेंस के लिए अप्लाई करें ?
  • अगर आप ब्लॉगर पर है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है आप बिना डोमेन के भी एडसेंस के लिए अप्लाई कर सकते है लेकिन अगर आप वर्डप्रेस पर है और एडसेंस के विज्ञापन ब्लॉग पर लगाना चाहते है तो आपको अपनी ब्लॉग के लिए डोमेन लेनी होगी उसके बाद ही आप एडसेंस के लिए अप्लाई कर सकते है, एडसेंस के लिए अप्लाई करने से पहले इस बात का ध्यान जरुर रखिये की आप अपनी ब्लॉग की रूट डोमेन (Root Domain) से अप्लाई कर रहे है अगर ब्लॉगर पर आपने डोमेन ले रखी है और फिर भी आप ब्लॉगर की सबडोमेन (Blogspot.com/.in) से अप्लाई कर रहें है तो आपका एडसेंस अकाउंट Approve नहीं होगा, इसलिए आप root डोमेन से ही अप्लाई करें.
  • काफी लोग मुझे ये पूछते है की सर एडसेंस के लिए अप्लाई करने के लिए ब्लॉग में कितनी पोस्टें होनी चाहिए ? तो मैं कहूँगा की अगर आप की ब्लॉग में  1000+ शब्दों की 15 पोस्टें है तो आपको एडसेंस के लिए अप्रूवल मिल जायेगा लेकिन आप की कोई भी पोस्ट किसी दूसरी ब्लॉग से कॉपी की हुई नहीं होनी चाहिए इससे आपको परेशानी का सामना करना पड सकते है और Copyright Notice भी आपको मिल सकता है.
  • ब्लॉग बनाने के बाद आप कभी भी एडसेंस के लिए अप्लाई कर सकते है शर्त ये है की आपकी ब्लॉग एडसेंस के नियमो का पालन कर रही हो आपकी ब्लॉग में अच्छा Navigation हो ताकि रीडर्स को परेशानी न हो और न ही आपकी ब्लॉग पर पहले से ही किसी दूसरी एड नेटवर्क के विज्ञापन होने चाहिए, वैसे तो एडसेंस कुछ विज्ञापन कम्पनियों के विज्ञापन लगाने के लिए मना नहीं करता लेकिन मेरी सलाह है की अगर आप Google AdSense के साथ लॉन्ग टर्म पार्टनरशिप चाहते है तो आप बिलकुल भी दुसरे एड नेटवर्क का प्रयोग न करें, हाँ अगर आप चाहें तो आप अपनी ब्लॉग पर Affiliated Links लगा सकते है इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन ध्यान दें की आपकी ब्लॉग कभी भी अधिक लिंक्स (Links) ना हो, इससे आपकी ब्लॉग स्पैम मानी जाती है तो जितना हो सके स्पैम शब्द को दूर रखें.
अब तक मैंने जितनी भी बाते आपको बताई उससे शायद आप अब समझ गये होंगे की एडसेंस के लिए कब अप्लाई करना है ( Blog Banane Ke Baad Adsense Ke Liye Kab Apply Kar sakte Hai) तो अब जान लेते है की एडसेंस के लिए अकाउंट कैसे बनाये चूँकि ये मेरी नई ब्लॉग है तो अगली पोस्ट में बताऊंगा की आगे क्या करना है और कैसे एड यूनिट ब्लॉग में लगनी है,
गूगल एडसेंस अकाउंट कैसे बनाये (How to create Google AdSense Account In Hindi): 
#1. सबसे पहले Adsense.google.com इस वेबसाइट पर जाएँ, और "Sign Up" बटन पर क्लिक करें जैसा की निचे फोटो में हाईलाइट किया गया है,
 
How to Create Adsense Account In Hindi
 
#2. अब आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आपको कुछ जानकारियां फिल (Fill) करनी है निचे फोटो में देखें.
 
How to Create Adsense Account In Hindi
 
मैं कैसे फिल करूँ इस फोरम को ?
ये अधिक कठिन नहीं है आपको "URL of your site" वाली फील्ड में अपनी ब्लॉग का लिंक/Domain URL लिखना है, जिसे आप वेबसाइट एड्रेस के नाम से भी जानते है.
दूसरी फील्ड है "Your email address" की, इसमें आप सही और सिक्योर ईमेल लिखिए जो आपके पुरे नियंत्रण में हो, और जिसका Recovery Email/Phone Number भी आपके पास हो, क्युकी अगर आप का ईमेल बंद या हैक हो जाए तो आप अपना एडसेंस भी इस्तेमाल या रिकवर नहीं कर पायेंगे इसलिए पहले अपना ईमेल अकाउंट सिक्योर बनाइए फिर इस फील्ड में लिखिए.
 
#3. उससे निचे आप को बस सेलेक्ट करना है कि आप गूगल एडसेंस की तरफ से एअर्निंग बढ़ने के लिए ईमेल इनबॉक्स में टिप्स पाना चाहते है या नहीं आप इसे "Yes" पर क्लिक करके चुन सकते है फिर थोडा निचे स्क्रॉल करके आपको "Save And Continue" बटन पर क्लिक करना है और फिर आप गूगल एडसेंस के डैशबोर्ड में redirect हो जाते है और आपके सामने एक कोड दिया होता है जिसे आपको अपनी ब्लॉग के टेम्पलेट/थीम के <Head> और </Head> के बिच में लगाना होता है तो चलिए ये भी मैं निचे बता रहा हूँ आप सेम टू सेम फॉलो करते जाएँ,
सबसे पहले निचे फोटो में जिस तरह का कोड आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाया जा रहा है उसको वहां से कॉपी कर लीजिये,
 
How to Create Adsense Account In Hindi
 
इस कोड को कॉपी करने के बाद आप अपनी ब्लॉग के प्लेटफार्म में Log In करें, अगर आप Blogger.com पर है तो ब्लॉगर में जाके Log In कर लीजिये, मैं यहाँ पर वर्डप्रेस के बारे में नहीं बता रहा हूँ क्युकी अधिकतर नये ब्लोग्गेर्स blogger.com से ही शुरुआत करते है. तो पहले आप sign in कर लीजिये फिर मेनू में दिख रहा "Themes" आप्शन पर आप क्लिक करें,
 
How to Create Adsense Account In Hindi
 
 
अब आप "Themes" क्लिक करने के बाद "Edit HTML" पर क्लिक करें,
फिर आपकी कंप्यूटर स्क्रीन में आपकी ब्लॉग का HTML Editor ओपन हो जायेगा जहाँ पर आपको अपना एड कोड लगाना है, अब आपको अपनी ब्लॉग के कोड्स तो दिख ही रहें होंगे लेकिन <Head> वाला टेग ढूँढने में आपकी परेशानी हो सकती है इसलिए आप शॉर्टकट key का प्रयोग कर सकते है, अपने कीबोर्ड से "CTRL+F" दबाएँ और "<Head>" लिखकर सर्च करिये. आपको उन कोड्स में यह टेग दिख जायेगा जो पीले रंग से हाईलाइट हुआ होगा, निचे फोटो देखें
 
How to Create Adsense Account In Hindi
 
जैसा की फोटो में भी दिखाया है मैंने की आपको अपना यह एड कोड <Head> इस टेग के एकदम साथ में ही paste करना है, वैसे तो आप इसे <head> और </head> के बिच कहीं पर भी पेस्ट कर सकते है लेकिन आपको कोई  Confusion न हो इसलिए आप शुरू में ही इसे paste कर दीजिये, और उसके बाद सेव बटन पर क्लिक करें.  उसके बाद आपको एडसेंस में वापिस आना है और इस कोड के साथ में निचे दो छोटे छोटे बॉक्स दिखाए गये हैं जिनमे से एक पहले ही सिलेक्टेड है और दूसरा अभी आपको सेलेक्ट करना है और फिर "Done" बटन पर क्लिक करना है, निचे फोटो देखें
 
How to Create Adsense Account In Hindi
 
अब आप की ब्लॉग में adsense के Ad Code Paste हो चुके है अब आपको करना कुछ नहीं है बस आपको थोडा इंतज़ार करना होगा एडसेंस की तरफ से आने वाले ईमेल का, अगर आपका adsense अकाउंट approve हो जाता है तो आप Ad Unit अपनी ब्लॉग पर लगा सकेंगे अन्यथा आपको अपनी ब्लॉग में और भी सुधार लाना होगा और दोबारा adsense के लिए अप्लाई करना होगा.
 
इसी के साथ हमारी आज की पोस्ट (Blogger Ke Liye Google AdSense Account Kaise Banaye In Hindi) भी समाप्त होती है मिलते है अगली पोस्ट में जिसमे मैं आपको बताऊंगा की एडसेंस अकाउंट अप्प्रोव हो जाने के बाद अपनी ब्लॉग में विज्ञापन (Advertisement) कैसे लगाते है. अगर इस पोस्ट से जुडा या कोई अन्य सवाल आप मुझसे पूछना चाहते है तो निचे कमेंट बॉक्स है कृपया कमेंट करके अपना सवाल पूछिए और हमारी पोस्ट को शेयर और ब्लॉग की अगली पोस्टें ईमेल इनबॉक्स में पाने के लिए सब्सक्राइब करना ना भूलें.
अगर आप कोई Guest Post इस ब्लॉग के लिए लिखकर अच्छी Backlink पाना चाहते है तो कृपया मुझे ईमेल करें मेरी ईमेल आई डी है Panwerdishu@gmail.com.

Android Mobile Se Best Website Kaise Banaye In Hindi

How to make/create website on android mobile phone (in Hindi): पिछली पोस्ट में मैंने आपको बताया था कि ब्लॉग शुरू करने से पहले क्या क्या करना चाहिए, जिन तरीको से हम ब्लॉग से पैसा कमाते है उन्ही तरीको से हम वेबसाइट से भी पैसा कमा सकते है, हाँ वेबसाइट से कमाई करने के और भी एक्स्ट्रा तरीके होते है उनके बारे में मैं आपको अपनी नेक्स्ट पोस्ट में बताऊंगा.. अभी आपके मन में सवाल आ रहा होगा की वेबसाइट तो सुना था लेकिन ये ब्लॉग क्या है तो दोस्तों इसकी विस्तार से जानकारी देने के लिए मैं एक नई पोस्ट लिख दूंगा फ़िलहाल इतना बता सकता हूँ की वेबसाइट को बनाने के लिए आपको प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जैसे की Java, PHP, JavaScript, HTML, C++, C, C# इत्यादि कंप्यूटर भाषाएँ सीखनी पडती है तभी आप एक वेबसाइट बना सकते है. लेकिन ब्लॉग बनाने के लिए आपको इन भाषाओँ को सिखने की आवश्यकता नहीं पडती. आप बिना कोडिंग को ही एंडरॉइड़ मोबाइल में बेसाइट बना सकते है यह जानने के लिये पढ़ते रहिए इस पोस्ट को Android mobile phone se website keise banate hai.
 
ब्लॉग को ज्यादा अंतर नहीं होता जो अभी आप मेरी इस वेबसाइट को पढ़ रहे है वो दरअसल एक ब्लॉग है, जी हाँ दोस्तों ये एक ब्लॉग है इसमें फीचर कुछ वेबसाइट की तरह है क्युकी मैंने यह ब्लॉग अछे प्लेटफार्म पर बनाई है अधिकतर लोग Blogger.com और Wordpress.com पर ब्लॉग बनाते है. अगर आप प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जानते है तब आप वेबसाइट बनाइए या फिर मेरी सलाह है की आप ब्लॉग बनाएं, अगर आप ब्लॉग बना रहे है तो शुरुआत Blogger.com से करिये वहां पर साधारण सिस्टम है आप आसानी से समझ जायेंगे अगर आप को किसी प्रकार की मदद या टुटोरियल की जरूरत पड़े तो मेरी ये ब्लॉग है न इसको बनाने का उदेश्य ही लोगो को प्रोफेशनल ब्लॉग्गिंग सिखाना है आप अगर कोई सवाल पूछना चाहते है तो कृपया मुझे ईमेल करें मेरी ईमेल आई डी है Panwerdishu@gmail.com मैं आपका गाइड हूँ मैं आपको ब्लॉग्गिंग में गाइड करूंगा. लेकिन अगर आप वेबसाइट बनाना चाहते है और वो भी मोबाइल से तो चलिए उसी की जानकारी मैं आपको इस पोस्ट में दे देता हूँ मैं आपको कुछ वेबसाइट और मोबाइल एप्प्स (Mobile App) के नाम बताऊंगा जिनसे आप अपनी खुद की वेबसाइट शुरू कर सकते है.
 
दोस्तों वेबसाइट बनाने के लिए कुछ जरूरी चीज़ों की आवश्यकता होती है जो कुछ इस प्रकार से है:
  • Platform.
  • Computer.
  • Internet Connection.
  • Programming Knowledge.
  • Designing Knowledge.
  • Domain.
  • Hosting.
  • Content.
Platform: सबसे पहले आपको एक अच्छा प्लेटफार्म ढूँढना होगा जिसपर आप वेबसाइट बनाना शुरू कर सको मैं Recommend करूंगा की आप Wix.com या फिर Weebly.com पर वेबसाइट बनाना शुरू करें इनपर वेबसाइट बनाना काफी आसान है इसपर आप 90% वेबसाइट बिना प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के ही बना सकते हैं. विक्स डॉट कोम पर आपको हजारों ऐसे फ्री Templates यानि थीम्स मिल जाएगी जो आपकी वेबसाइट को बहुत ही बढ़िया लुक देगी. आप इसपर वेबसाइट बनाने के लिए Online Website पर भी काम शुरू कर सकते हैं या फिर अपने एंड्राइड फ़ोन के लिए Wix का मोबाइल एप्प भी डाउनलोड कर सकते है.
 
Computer: वैसे तो ये एक मांग है इस प्लेटफार्म की वेबसाइट एडिटर अक्सर छोटे सिस्टम पर काम नहीं करते लेकिन अगर आपके पास कंप्यूटर नहीं भी है तो भी आप मोबाइल से ही वेबसाइट बनाना शुरू कर सकते है किसी भी समय मेरी हेल्प लेने के लिए आप मुझे फेसबुक पर मेसेज कर सकते है मेरी प्रोफाइल में जाने के लिए यहाँ क्लिक करें.
 
Internet Connection: जैसा कि मैंने कहा की बड़े वेबसाइट एडिटर मोबाइल पर काम नहीं करते, करते है लेकिन धीरे (Slow) काम करते है, और अगर आपका इन्टरनेट कनेक्शन अच्छा तो बेहतर है, अगर हो सके तो आप Wi-Fi का प्रयोग करें, क्युकी Wi-Fi बिना रुके हमे इन्टरनेट देता है.
 
Programming Language: दोस्तों प्रोग्रामिंग लैंग्वेज दरअसल एक Coding Language होती है, सामन्य रूप से हम कोड लिख कर ही वेबसाइट को डिजाईन कर सकते है और कोड के द्वारा ही वेबसाइट में बहुत कुछ एड कर सकते है, इसी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज से हम अपनी वेबसाइट में लगी Links, Buttons आदि को कमांड देते है की उनपर क्लिक करने पर उन्हें क्या एक्शन लेना है. लेकिन खैर आपको प्रोग्रामिंग लैंग्वेज नहीं आती तो आप बिना प्रोग्रामिंग के ही शुरू करिये क्युकी आज के समय में तकनीक (Technology) इतना आगे बढ़ चुकी है की कई ऐसे प्लेटफार्म मौजूद है इन्टरनेट पर जिनसे हम बिना कोडिंग के ही वेबसाइट क्रिएट (Website Create) कर सकते है.
 
Designing Knowledge: जब भी कोई हमारी वेबसाइट या ब्लॉग पर आता है तो उसकी नज़र हमारी वेबसाइट के डिजाईन पर चली ही जाती है अगर डिजाईन अच्छा लगे तो वो हमारी वेबसाइट पर अधिक से अधिक समय बिताता है, डिजाइनिंग से मेरा तात्पर्य है वेबसाइट का लुक और वेबसाइट की नेविगेशन सिस्टम, नेविगेशन सिस्टम का मतलब होता है वेबसाइट में कुछ ऐसे बटन, प्लगइन, लिंक्स हो की यूजर को हमारी वेबसाइट चलाने में कोई दिक्कत न आये जैसे की कुछ भी ढूँढने के लिए सर्च बॉक्स हो, होमपेज पर जाने के लिए हैडर में लिंक हो. या शेयर करने के लिए शेयरिंग बटन लगे हो इत्यादि. तो आपको डिजाइनिंग की थोड़ी बहुत जानकारी होनी ही चाहिए.
 
Domain: डोमेन का साधारण सा अर्थ होता है किसी वेबसाइट का एड्रेस जैसे की www.imdishu.com, ये एक एक डोमेन है और .Com ये एक डोमेन एक्सटेंशन (Domain Extension) कहलाता है ये कई प्रकार का हो सकता है और अक्सर लोग इसे कंट्री (Country) के हिसाब से भी लेते है जैसे की India ke liye .In or USA के लिए .Us लेकिन कुछ लोग .com लेते है क्युकी वो एक बिज़नस के रूप में अपनी वेबसाइट पेश करते है और विभिन्न देशों में अपनी वेबसाइट के यूजर चाहते है, जब हम किसी वेबसाइट/प्लेटफार्म पर वेबसाइट बनाने की शुरुआत करेंगे तो वो हमे एक फ्री डोमेन देती है जिनमे उनकी डोमेन भी शामिल होती है जैसे की www.wixs.com/imdishu लेकिन ये हमारे लिए सही नहीं होती हमे अपनी डोमेन लेनी चाहिए, डोमेन लेने के बाद हमारी वेबसाइट का एड्रेस कुछ इस तरह का हो जाता है www.imdishu.com, इन्टरनेट पर डोमेन Rs.100-1000 रूपये में उपलब्ध होती है इनमे एक वेबसाइट है Godaddy.com आप गोडैडी से 99 रूपये में एक साल के लिए डोमेन ले सकते है फिर साल खत्म होने के बाद आपको अपनी डोमेन रेनेयू (Renew) करवानी पडती है अगर आप चाहें तो पहले ही डोमेन 4-5 साल के लिए ले सकते है इससे बार बार रिन्यू करवाने का झंझट ख़त्म हो जाता है.
 
Hosting: होस्टिंग एक तरह का डिजिटल घर होता है जिसमे आपकी वेबसाइट का सारा डाटा स्टोर होता है, इसे आप एक मेमोरी कार्ड मान के चल सकते है, जब हम किसी प्लेटफार्म पर वेबसाइट बनाते है तो वो हमे सिर्फ 2-3 GB की स्टोरेज देती है जिसमे अधिक डाटा रख पाना मुश्किल होता है अगर आप होस्टिंग प्लान लेते है तो आपको आपके होस्टिंग प्लान के हिसाब से 40-50 या 500 GB तक की स्टोरेज आराम से मिल जाती है, जिसमे आप अपना सारा डाटा स्टोर करते है. इन्टरनेट पर होस्टिंग प्लान 3-4 हजार रूपये प्रति वर्ष (Per Year) मिल जाता है लेकिन डोमेन की तरह इसे भी Renew करवाना पड़ता है,
 
Content: अंतिम चीज़ है की आपके पास कंटेंट होना चाहिए यानी आपके पास कुछ डाटा होना चाहिए जो आप अपनी वेबसाइट में डाल सकते हैं ये किसी भी प्रकार का हो सकता है जैसे Text, MP3, Video, Movies, Photos इत्यादि. इसमें खास ये है की ये सारा कंटेंट आपका अपना होना चाहिए किसी दुसरे से कॉपी किया हुआ नहीं होना चाहिए, अगर आप कहीं से भी उठाकर कुछ कंटेंट अपनी वेबसाइट पर लगा देते है तो आपके उपर Copyright Claim किया जा सकता है उस कंटेंट के मालिक के द्वारा, और आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं, अगर आप अपने बिज़नस या पैशन को सफलता की शिखर तक पहुँचाना चाहते है तो मेरी सलाह है की आप अपना खुद का कंटेंट क्रिएट करें तभी आप सफलता पा सकते है.
 
तो उपर मैंने बताया कि वेबसाइट बनाने से पहले आप को किन किन चीज़ों की जरूरत पड़ेगी आशा यही करता हूँ कि आप वेबसाइट बनाने के लिए तयार हो चुके हैं, अब आप Wix.com का मोबाइल एप्प डाउनलोड करके इनस्टॉल कर लीजिये या फिर Chrome Browser में इस वेबसाइट को ओपन कर लीजिये मैं हमेशा गूगल का क्रोम ब्राउज़र ही recommend करता हूँ क्युकी ये सभी प्रोग्रामिंग भाषाओँ को सपोर्ट भी करता है, उपर से ये एक बड़ी और trusted कंपनी द्वारा बनाया गया है.
How to create Website on Wix.com (In Hindi):
(1) सबसे पहले तो आप इस वेबसाइट पर अपना अकाउंट बना कर "Sign Up" कर लीजिये उसके बाद अपनी प्रोफाइल में फोटो और बाकि जानकारी अछे से भर दीजिये ताकि आपका अकाउंट किसी भी हालत में बंद न हो,उसके बाद Log In कर लीजिये.
 
(2) उसके बाद आपके फ़ोन स्क्रीन में एक विंडो ओपन होगी जिसमे राईट साइड में टॉप पर दिख रहे + बटन पर आपको क्लिक करना है. निचे फोटो देखे
 
Android Mobile Se Best Website Kaise Banaye In Hindi
 
(2) उसके बाद आपकी फ़ोन स्क्रीन में अपने आप एक नई विंडो (New Window) ओपन होगी, जिसमे लिखा होगा " What kind of website do you want to create?" यानि इसमें पूछा जा रहा है कि आप किस प्रकार की वेबसाइट बनाना चाहते हैं तो उसके निचे चुनने के लिए आप्शन भी दिए होंगे, निचे फोटो देखिये
 
Android Mobile Se Best Website Kaise Banaye In Hindi
 
(3) अब मान के चलते हैं कि आप "Online Store" बना रहे हैं तो आपको लिस्ट में दिखाई दे रहा "Online store" पर लिक करना है अगर आपकी चॉइस इस लिस्ट में नहीं है तो "Other" पर क्लिक करें. अब ऑनलाइन स्टोर पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा जिसमे पूछा जायेगा की "CHOOSE HOW YOU WANT TO CREATE YOUR WEBSITE" यानि आप कैसे वेबसाइट को बनाना चाहते है निचे फोटो देखें
 
Android Mobile Se Best Website Kaise Banaye In Hindi
 
जैसा कि फोटो में भी दिखाया गया है इसमें हमारे पास दो आप्शन है पहला है "Let Wix ADI Create a Website For You" दोस्तों इसके निचे "Start" बटन है अगर आप इस बटन पर क्लिक करते है तो मतलब आपने इस आप्शन का चुनाव किया है, इस आप्शन का मतलब है की आपको कुछ सवालों के जवाब देने है और Wix ADI आपको खुद ही वेबसाइट बनाकर दे देगा वो भी सिर्फ चंद मिनटों में, अगर आप टाइम वेस्ट नहीं करना चाहते तो आप इसी आप्शन का चुनाव करिए, दूसरा आप्शन है "Create Your Website with the Wix Editor" इसका मतलब है की ये प्लेटफार्म आपको कुछ डिजाईन देगा और आपक उसे Wix Editor में खुद ही एडिट करना पड़ेगा, ज़ाहिर सी बात है कि हर कोई इसका चुनाव करना चाहेगा तो चलिए मैं भी इसी आप्शन को चुन लेता हूँ,
 
स्टार्ट बटन पर क्लिक करने के बाद नया पेज ओपन होगा जिस में हमे कुछ "Themes For Website" दिखाए जायेंगे और आप को अपनी पसंद की थीम चुन लेनी है, वैसे तो विक्स डॉट कोम आपको सारे responsive template ही देता है लेकिन फिर भी आपकी जानकारी के लिए बता देना चाहता हूँ की Responsive theme का मतलब है कि आपकी वेबसाइट Computer/Mobile/Tablet में ओपन हो तो अछे से ओपन हो, ऐसा न हो की कंप्यूटर में अच्छी तरह से और फुल स्क्रीन में ओपन हो रही है और मोबाइल में बहुत ही छोटी या बहुत ही छोटी ओपन हो रही है इसीलिए हमे अपनी वेबसाइट या ब्लॉग के लिए जब भी थीम लेनी हो तो ये बात सबसे पहले ध्यान देने वाली है कि आपकी थेम responsive है, इसके साथ ही आपकी थीम SEO Friendly भी होनी चाहिए. Website/Blogging Career में "SEO" से बड़ा कुछ भी नहीं है मेरी नजर में, आपको इसके बारे में अधिक जानकारी दूंगा लेकिन अगली पोस्ट में क्युकी इसमें जानकारी दूंगा तो ये पोस्ट बहुत लम्बी हो जाएगी न आप पढ़ पाएंगे न मैं लिख सकूंगा इसलिए वेबसाइट के लास्ट में जाकर अपनी ईमेल आई डी से इस वेबसाइट के Notifications सब्सक्राइब के लीजिये ताकि अगली पोस्ट आपको ईमेल में मिल जाए.
 
तो अब तक आपने template चुन लिया है तो उसमे "Edit" बटन होगा आप क्लिक करें और नया पेज होगा जो विक्स का एडिटर है, हो सकता है कि आपके फ़ोन में ओपन न हो अगर ऐसा होता है तो आप निचे कमेंट में बताइए या मुझे ईमेल करें,
Android Mobile Se Best Website Kaise Banaye In Hindi
 
इसमें आपको बहुत सारे आप्शन दिख रहें है इन हर एक आप्शन के बारे में एक अलग अलग पोस्ट में लिखता रहूँगा, आप जुड़े रहिये फ़िलहाल आपकी स्क्रीन में जो टेक्स्ट या फोटोज दिखाई दे रहे है उनको Remove या change करके आप अपनी मनपसन्द का रख लीजिये अगली पोस्ट में मिलते है यहीं से आगे की पोस्ट शुरू होगी, Thank you for read (how to create website in android mobile phone in hindi)

Professional Blogging Ke Liye Wix.com Kyu Best Platform Hai ?

Top Reasons For Choosing Wix
Wix is a free, user-friendly, website building platform. We help our users to create amazing, professional looking sites, which can be updated and edited with the greatest of ease! Absolutely no technical skills are required and sites are 100% search engine friendly.
 
wix, wix.com, wix bloggers, professional blogging, blogging for money,
 
अपनी पिछली पोस्ट में भी मैंने विक्स डॉट कोम का ज़िक्र किया था पोस्ट का टाइटल था एंड्राइड मोबाइल में वेबसाइट कैसे बनाये (How to create website in android mobile) और आज हम विक्स डॉट कोम पर प्रोफेशनल ब्लॉग्गिंग (Professional Blogging) करने के कारणों की चर्चा करने वाले है, आज आपको इस पोस्ट में बताया जायेगा की प्रोफेशनल ब्लॉग्गिंग के लिए Wix.com क्यों सही है, दोस्तों सबसे पहले मैं आपको बता दूँ की प्रोफेशनल ब्लॉग्गिंग का मतलब होता है आप ब्लॉग्गिंग एस अ प्रोफेशन (Blogging As A Profession) कर रहे है. आप फुल टाइम ब्लॉगर है आपकी आमदनी का जरिया भी सिर्फ ब्लॉग्गिंग है और मैं जनता हूँ कि ब्लॉग्गिंग करके हम इतना पैसा कमा सकते हैं की अपनी हर जरूरत को पूरा कर सके यही कारण है मेरा आपको सिखाने का मैं चाहता हूँ कि आप भी घर बैठे बैठे लाखों रूपये अर्जित करें,
 
 
ब्लॉग्गिंग क्या है ? What is blogging [In Hindi]: कुछ लोगो को लिखना का शौक होता है कुछ लोगो को फोटोग्राफी का तो कुछ लोगो को विडियो बनाने का शौक होता है और जब कोई इन्सान इन्टरनेट के माध्यम से अपने शौक को पूरा करता है और लोगो तक अपनी ब्लॉग (a kind of book) पहुंचाता है तो उसको हम ब्लॉग्गिंग कह सकते है, जैसे कि मुझे इन्टरनेट की सही जानकारी है तो मैं एक webpage के माध्यम से आप तक अपनी जानकारी पहुंचा रहा हूँ तो इसे हम ब्लॉग्गिंग कह सकते है और मैं ब्लॉग्गिंग करने वाला हूँ तो आप मुझे ब्लॉगर (Blogger) कह सकते हैं, मैं प्रोफेशनल हूँ और हिंदी में ब्लॉग लिखता हूँ तो आप मुझे प्रोफेशनल हिंदी ब्लॉगर (Professional Hindi Blogger) भी कह सकते है. ब्लॉगर भी कई प्रकार के हो सकते है जैसे कि Youtube पर विडियो के जरिये ब्लॉग्गिंग करने वाले को हम Vlogger/Vblogger कहते है, अगर मेरी तरह ही कोई ब्लॉग बनाकर उसमे फैशन के बारे में लिखता है तो उसे हम फैशन ब्लॉगर कहते है,
 
तो चलिए ये बाते तो आप धीरे धीरे सीख जायेंगे लेकिन ब्लॉग्गिंग शुरु करने के लिए विक्स डॉट कोम सही क्यों है ? ब्लॉग्गिंग तो ब्लॉग्गिंग मगर प्रोफेशनल ब्लॉग्गिंग के लिए सही क्यों है इसकी जानकारी मैं आपको इस पोस्ट में दे रहा हूँ तो आप कृपया यह पोस्ट ध्यान से पढ़ें और आज ही ब्लॉग बना दीजिये...
 
Professional Blogging Ke Liye Wix.com Kyu Best Hai ? 
(1) Anyone can do it: पहला कारण (Reason) मैं कहूँगा कि कोई भी कर सकता है, यानी विक्स ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ पर कोई भी आसानी से ब्लॉग्गिंग कर सकता है. इसमें इतना सिंपल सिस्टम है कि कोई भी नया ब्लॉगर इसमें अपनी ब्लॉग शुरू कर सकता है और अपनी ब्लॉग को मेन्टेन कर सकता हैं.
 
(2) Best templates for blog: हर कोई चाहता है कि उसकी ब्लॉग अच्छी और क्लीन (Clean) दिखे तो मैं अपने अनुभव के अनुसार कह सकता हूँ की विक्स में हजारो फ्री थीम्स है जो बिलकुल मुफ्त (Free) है और mobile friendly, SEO friendly, Responsive, Clean, fully customization, smooth होते हैं जो हमारे साथ साथ हमारे रीडर्स का दिल भी जीत लेते हैं,
 
(3) Wix is free: सामान्य हम जब भी प्रोग्रम्मर हायर (Programmer Hire) करते है तो वो हजारो रूपये चार्ज करता है सिर्फ एक वेबसाइट बनाने के लिए, विक्स में आप ब्लॉग से लेकर बड़ी वेबसाइट तक बना सकते है और वो भी बिलकुल फ्री में, लेकिन एक बात और बताना चाहता हूँ की शुरू में आपको प्रीमियम प्लान लेना होगा जिसके 3-4 हजार रूपये आपसे लिए जाते है ऐसा इसलिए होता हैं क्युकी इन्ही पैसो से आपको बहुत सारी चीज़ें दी जाती है जैसे की विक्स के बहुत सारे फीचर अनलॉक हो जाते है, ब्लॉग के लिए seo करने के लिए भी आपको अछे आप्शन दिए जाते हैं आपको फाइल्स स्टोर करने के लिए डिस्क स्पेस दिया जाता हैं. आप जब वर्डप्रेस पर भी ब्लॉग बनाते हैं तो उसमे भी आपको प्रीमियम प्लान लेना ही पड़ता है या होस्टिंग लेनी पडती है. यहाँ पर भी आपको उसी प्रकार एक बार थोड़े पैसे देकर प्रीमियम मेम्बरशिप लेनी होती है उसके बाद आप एक प्रोफेशनल ब्लॉग शुरू कर सकते है,
 
(4) Wix has something for everyone: दोस्तों विक्स के पास अपने प्लगइन है जिन्हें आप अपनी ब्लॉग या वेबसाइट में लगा कर वेबसाइट को और भी अच्छा बना सकते हैं विक्स की इस प्लगइन मार्किट को हम विक्स मार्किट (Wix Market) भी कहते हैं. इस मार्किट से आप हजारो फ्री और पेड़ (Paid) एप्प्स लेकर अपनी वेबसाइट में इनस्टॉल कर सकते हैं इस मार्किट में मिलने वाले एप्प्स का उदाहरण है - Newsletter subscription box, adsense ads, comment box, facebook like box.
 
(5) Getting started is easy: किसी भी कंपनी या ऑनलाइन ब्लॉग्गिंग प्लेटफार्म के साथ शुरुआत अगर अच्छी हो तो फ्यूचर भी अच्छा ही होता है मैं मानता हूँ विक्स के शुरुआत करते ही आप लोग समझ जायेंगे की प्रोफेशनल ब्लॉग्गिंग की तरफ आपका ये कदम सबसे बढ़िया और भरोसेमंद कदम है, आपको एक बात और बताना चाहता हूँ कि आज से पहले किसी दुसरे हिंदी ब्लॉगर ने विक्स पर ब्लॉग्गिंग करना नही सिखाया लेकिन हमारी यह वेबसाइट आपको हर एक बात हिंदी में सिखाएगी और आप को एक अच्छा ब्लॉगर बनाएगी, बस आपको हमसे जुड़े रहना होगा ताकि आपको हमारी हर पोस्ट पढने के लिए मिलती रहे इसके लिए आप वेबसाइट के अंत में जानकर ईमेल द्वारा इस वेबसाइट के newsletters सब्सक्राइब कर सकते है.
 
(6) Wix Supports AdSense Ads: आप विक्स पर बनाई गयी वेबसाइट पर गूगल एडसेंस के विज्ञापन (Advertisements) लगा सकते है इसके लिए एडसेंस भी मंजूरी देता है, अब आप अपनी ब्लॉग में विज्ञापन लगा कर ब्लॉग से हर महीने अच्छी कमाई कर सकते है.
 
(7) Wix Affiliate Marketing: विक्स डॉट कोम की अपनी एफिलिएट मार्केटिंग सेवा है जिससे आप अधिक पैसा कमा सकते है आपको जल्दी ही एफिलिएट मार्केटिंग की जानकारी भी दूंगा, आपकी जानकारी के लिए बता उन की विक्स एफिलिएट में आप $100 Per Sale कमा सकते हैं, इसके साथ ही अगर आप मेहनत करें तो Rs.50,000 हर महीने एफिलिएट से कमा सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए ईमेल करें Panwerdishu@gmail.com
 

22/03/2018

Blog Ke Liye Facebook Fan Page Keise Banaye - How to create page for blog in hindi

How to create a facebook fan page: (Hindi)
अपने ब्लॉग के लिए एक फेसबुक फैन पेज बनाना चिंता का कारण हो सकता है, खासकर यदि आप अपनी वास्तविक पहचान को अपने ब्लॉगिंग पहचान से अलग रखने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, यह जटिल होना जरूरी नहीं है - एक बार जब आप देखते हैं कि यह कितना आसान है, तो आपको आश्चर्य होगा कि आप इतनी देर तक क्यों इंतजार कर रहे थे, इस बारे में अगर मैं अपने विचार बताऊ तो मेरा मानना है की हर एक ब्लॉगर या वेबसाइट के मालिक का फेसबुक पर अपना एक फेन पेज होना चाहिए, इससे आपके Fans/Audience को मदद मिलती है आपसे जुड़े रहने में और आपसे हर प्रकार के प्रशन पूछने में, इसमें आपका भी फायदा है अगर आपके फैन पेज पर अछे लाइक्स है तो आप अच्छी कमाई भी कर सकते है, लेकिन कमाई के अलावा भी और कई फायदे होते है हमेशा पैसो के बारे में सोचना अच्छा नहीं होगा.

For Computer Info -
(1) www.computertaleem.com


सबसे पहले, मुझे बताएं कि जब आप अपना प्रशंसक पृष्ठ (Fb Fan Page) बनाते हैं तो आपके व्यक्तिगत फेसबुक अकाउंट (Personal Facebook Account) में लॉग इन करना ठीक है। जब मैंने अपना पहला एक बना दिया, तो मैं डर गया था कि मेरा अंतिम नाम, व्यक्तिगत प्रोफ़ाइल, या अन्य जानकारी इसके साथ जुड़ी होगी। याद रहे आप जिस फेसबुक अकाउंट से पेज बना रहे है वो अकाउंट पूरी तरह से सुरक्षित हो, आप कड़ी से कड़ी सुरक्षा लगा सकते है और अकाउंट हैक होने के बाद भी आप अपना अकाउंट सुरक्षित रूप से इस्तेमाल कर सकते है, सबसे पहले तो अपने अकाउंट को रिकवर करने के लिए भी ईमेल और फ़ोन नंबर सेट करें और आपका password बहुत स्ट्रोंग होना चाहिए.

कैसे अपने ब्लॉग के लिए एक फेसबुक फैन पेज बनाये - How to create facebook fan page for your blog In hindi: 

1. आरंभ करने के लिए http://www.facebook.com/pages/create.php पर जाएं। आप इस तरह एक स्क्रीन देखेंगे निचे फोटो में देखे:




2. अब आप को ब्रांड और प्रोडक्ट नाम वाले बॉक्स पर क्लिक करना है,
Click on Brand or Product in the upper right box. You’ll be prompted to choose a category. 

3.  अब इसपर लिक करने के बाद आप को प्रोडक्ट सिलेक्शन में से ''Website'' चुनना है, निचे फोटो देखे, 


4.  अब इसके बाद आप को दुसरे बॉक्स में अपने ब्लॉग का नाम या जो भी आपको लिखना है वो लिख सकते है, लेकिन आपके पेज का नाम फेसबुक के नियमो के विरुद्ध नहीं होना चाहिए,
Type in your blog name under the Category dropdown box, check the box to agree to Facebook’s  TOS, and click Get Started.







5. अब आप ''Get Started'' पर क्लिक करके अगले पेज पर जा सकते है जहाँ पर आपसे कुछ जानकारी पूछी जाएगी आपको अपने हिसाब से उसे भरना है लेकिन अगर आपको इसमें कोई परेशानी का सामना करन पड़ रहा है तो आप मुझे ईमेल करके पूछ सकते है मेरी ईमेल आई डी है Panwerdishu@gmail.com, और मुझे फेसबुक पर भी massage करके पूछ सकते है मेरी फेसबुक प्रोफाइल पेज पर जाने के लिए यहाँ पर क्लिक करें.
You’ll be asked to provide some basic information about your page. Fill in a description, your website URL if you have one, and choose a unique Facebook URL for your fan page. You’ll also be asked if your page represents a real business, product, or brand – no worries if yours doesn’t! It really depends on whether you consider your blog a business or brand, but answering “no” is fine if your blog is just a hobby.
6. अब आपको अपने पेज पर प्रोफ्लिए पिक्चर अपलोड करने के लिए कहा जायेगा इसमें आप अपनी वेबसाइट या ब्लॉग का लोगो भी अपलोड कर सकते है,



7. प्रोफाइल पिक्चर सही से अपलोड होने के बाद आपको कवर फोटो अपलोड करनी है इसमें भी आप अपने हिसाब से फोटो डाल सकते है, 

8. अब सब तैयार हो चूका है बस अब आपको अपने फेसबुक पेज  का @username चुनना है और फिर सब पूरी तरह से तैयार हो जायेगा, आप लोगो को अपने पेज का लिंक शेयर करें और लाइक करवाये, या आप अपनी ब्लॉग पर पेज का लाइक बॉक्स Embedded भी कर सकते है इसकी पूरी जानकारी के लिए मुझे ईमेल करें.

अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी तो शेयर करें, और हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें हमारा पेज यहाँ निचे लगा है आप लाइक बटन पर क्लिक करके अपना लाइक दे सकते है. 



Keywords: How to create a facebook fanpage, how to create a page, facebook fans page, facebook bussiness page, facebook ad, create page, 
create facebook account, how to make a page on fb 

01/03/2018

Paytm से भी कमा सकते हैं पैसे, ये हैं इसके तीन तरीके -How to earn money from Paytm


Paytm Se Paise Kaise Kamaye Uski Puri Jankari Hindi Me

Paytm एक भारतीय मोबाइल एप्प है जिससे हम ऑनलाइन पेमेंट्स कर सकते है, मोबाइल रिचार्ज कर सकते है ऑनलाइन शौपिंग भी कर सकते है लेकिन एक बात और जो शायद आप नहीं जानते होंगे वो है इससे पैसे कमाना, जी हां आप Paytm से Online earning कर सकते है, मैं तीन तरीको के बारे में जानता हूँ जिनसे आप paytm से पैसे कमा सकते है और इन्ही तीन तरीको को आज मैं आपको बताने जा रहा हूँ आशा करता हूँ यह पोस्ट आपके लिए फायदेमंद साबित हो, और आप Paytm se paisa kamana सीख जाये.



Paytm से पैसे कमाने के तरीके ( paytm se paise kamane ke tarike in hindi)
paytm se paise kamane ke tarike, ways to earn online money in hindi , paise kamane ke tarike, online income, Free me Paytm Cash Kaise Kamaye, Paytm Se Paise Kaise Kamaye Uski Puri Jankari Hindi Me, earn from paytm, paytm se kaise kamaye


Paytm Se Paise Kaise Kamaye Uski Puri Jankari Hindi Me: 

(1)  Earning by cashback: अगर आप पेटीएम से कैशबैक के जरिए पैसे कमाना चाहते हैं तो इसके लिए प्रत्येक ट्रांजेक्शन के दौरान प्रोमो कोड का इस्तेमाल करें। दरअअसल कई ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियां पेटीएम के साथ कैशबैक ऑफर दे रही हैं। अगर आप Promo code लेना चाहते है तो ये आपको paytm एप्प में ही मिल जाता है या फिर आप गूगल सर्च का भी इस्तेमाल कर सकते है, paytm से प्रोमो कोड लेना सही रहेगा और आसान भी जब आप paytm app ओपन करते है तो आपके फ़ोन की स्क्रीन पर कई ऑफर्स दिखाए जाते है उनमे कैशबैक ऑफर्स भी होते है उनके साथ ही प्रोमो कोड भी लिखे होते है.
(2) Sell your products on Paytm marketplace: प्रोमो कोड के अलावा आप paytm में सेलर बनकर भी पैसे कमा सकते है, सेलर बनने के लिए paytm की वेबसाइट पर जाएँ और sell on paytm का आप्शन चुने और रजिस्टर करने के बाद अपने प्रोडक्ट्स बेचना शुरू कर दीजिये. इससे आप बेहतर कमाई कर सकते है अगर आप की अपनी कोई छोटी दूकान या स्टोर है तो आप जरुर ये तरीका अपनाएँ इससे आप को ढेरों कस्टमर भी आसानी से मिल जायेंगे.
(3) Paytm Affiliate Program: तीसरा तरीका एफिलिएट मार्केटिंग से पैसे कमाने का है। ये सबसे खास और बेहतरीन तरीका है जिससे आप अधिक से अधिक कमाई कर सकते है इसमे अन्य साइट्स की तरह पेटीएम भी एफिलिएट मार्केटिंग का विकल्प देता है जिसके जरिए आप पैसे कमा सकते हैं। एफिलिएट मार्केटिंग के तहत कंपनी का कोई प्रोडक्ट आपके जरिए बिकता है तो उसका कुछ प्रतिशत आपको कमीशन के रूप में मिलेगा। यकीन मानिये जो लोग एफिलिएट मार्केटिंग से पैसे कमाने में लगे है वो बाकि चीज़ों से कहीं ज्यादा सफल हो रहे है, पेटीएम के साथ एफिलिएट मार्केटिंग के लिए आपको cuelinks नाम की साइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहता हूँ की आप दूसरी वेबसाइट जैसे amazon.in, flipcart आदि के एफिलिएट प्रोगराम से भी पैसा कमा सकते है इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आप मुझे ईमेल कर सकते है मेरी ईमेल आई डी है Panwerdishu@gmail.com मुझे आपके ईमेल का इंतजार रहेगा, इस वेबसाइट पर ऐसे ही संकड़ों तरीके बताये गये है जिनसे आप ऑनलाइन पैसे कमा सकते है अगर हमारा काम आपको पसंद आया तो कृपया अपने मित्रो को हमारी वेबसाइट के बारे में बताएं.


Keywords: How to earn online money from Paytm app, paytm app se paise kaise kamate hai in hindi, paytm se paise kamane ke tarike in hindi, paytm se earning karne ke best tarike.

18/02/2018

यहाँ से खरीदिये सामान और पाएं 80% का डिस्काउंट - 1000 के प्रोडक्ट 200 में

हैल्लो नमस्कार दोस्तो, मैं हूं आपको दोस्त दिनेश और आज आपके लिये कोई ट्रिक नहीं बल्कि ऑनलाइन शॉपींग करने का अच्छा ज़रिया लेकर आया हूं जहां पर आप बहुत ही कम किमत में अच्छे प्रोडक्ट खरीद सकते हैं। जी हां ये मेरा अपना Online Store है जहां पर आप हर प्रोडक्ट पर 50% से 70% का Discount पा सकते हैं। और इतना ही नहीं इसके साथ आप को मैं Gift Card Coupon भी देता हूं जिससे आप हर प्रोडक्ट से extra discount ले सकते है। इसको एक उदारण से समझना सही होगा दोस्तो चलिये मैं आपको एक छोटा सा उदाहरण दे कर समझाता हूं।


मान लिजिये आप मेरे ऑनलाइन स्टोर से White Color Sleeveless T-Shirt खरीद रहे हैं जिसकी किमत 599 रुपये है लेकिन इसमेें सिर्फ आपको 20% Discount मिल रहा है यानि यहां से खरीदने पर आपको ये टी-शर्ट मिलेगी 479 रुपये में, ये 500 रुपये से कम किमत का प्रोडक्ट है तो मैं इसपर आपको 100 रूपये का डिस्काउंट दे सकता हूँ यानी अब इसकी जो कीमत है वो हो गयी 379 रूपये तो यहाँ से शॉपिंग करके आपको यही फायदा होगा और ये बात याद रखें की मेरे स्टोर से आप अगर ज्यादा कीमत का प्रोडक्ट खरीदते है तो आपको उसपर डिस्काउंट कूपन भी ज्यादा ही मिलेगा। 

यहाँ से शोप्पिंग करने के बाद आपका प्रोडक्ट आपके पास दो से तीन दिन में पहुँच जायेगा और अधिक जानकारी के लिए आप मुझसे सम्पर्क करें, आपको डिस्काउंट तो अभी मिल जाएगा जब आप स्टोर से कुछ आर्डर प्लेस करेंगे लेकिन इसके साथ आप मुझसे कूपन भी लेना चाहते हो तो मुझे ईमेल करके बताएं मैं आपको उसी टाइम एक बेहतरीन कूपन दे दूंगा जिससे आप अच्छा डिस्काउंट पा सकते है. मेरी ईमेल आई डी है panwerdishu@gmail.com 

मेरे स्टोर पर सिर्फ डीकॉउन्ट ही नहीं दोस्तों इसके साथ साथ आपको हर तरह के प्रोडक्ट मिलेंगे हर तरह के जुते, कपड़े , और हर डिज़ाइन में और कई तरह के प्रिंट के साथ. 

यह है लिंक - Go To My Store


17/02/2018

फ्री वेबसाइट कैसे बनाये – How to create good website online in hindi


नमस्कार, आज आपको एक ब्लॉग या कोई thirdparty webpage नहीं बल्कि एक अच्छी
कमर्शियल वेबसाइट बनाना सिखाया जायेग, मैं आज आपको Without coding/ programming वेबसाइट बनाना सिखा रहा हूँ आशा करता हूँ इससे आपको मदद मिलेगी. वेबसाइट बनाने से पहले सुनिच्चित कर लीजिये की आप किस तरह की वेबसाइट बनाना चाहते है और आपकी वेबसाइट क्या करेगी. उसके बाद आप वेबसाइट बनाने का काम शुरू कर सकते है ज्यादा से ज्यादा एक घंटे में ही आप बहुत अच्छी वेबसाइट बना लेंगे जो लॉन्च होने के लिए बिलकुल तैयार होगी, यहीं मानिए आप बड़ी ही आसानी से वेबसाइट बना लेंगे, लेकिन मेरी सलाह है की आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ें क्युकी मैं इस पोस्ट में वो सब जरूरी बातें भी बताने वाला हूँ जो वेबसाइट बनाने के बाद करनी होगी तभी आप की वेबसाइट लोगो तक पहुंचेगी और आप सफल हो सकेंगे.



वैसे तो आप online free website create करने के लिए किसी भी सर्विस या कंपनी का प्रयोग कर सकते हो, लेकिन यह बात मायने रखती है की आप किस कंपनी का चुनाव करते है, क्युकी वेबसाइट बनाते समय मिलने वाले features और वेबसाइट बनाने के बाद क्या क्या सर्विसेज मिलती है ये जरूरी बात है तो मैं आपको webs.com का इस्तेमाल करने की सलाह देता हूँ क्युकी इसमें सेवायें सबसे अच्छी मिलती है और अगर आप पहली बार वेबसाइट बना रहे है तब तो ये आपके लिए ही है. तो चलिए शुरू करते है जानना की वेबसाइट किसे बनाते है.

वेबसाइट किसे बनाये (How to create website online)
Make Your Own Free Website,website banane ka tarika hindi me, website banane ka tarika video download, music website kaise banaye, apni site banana, software kaise banate hai, google par photo upload karne ka tarika, website se paise kaise kamaye, free create website in google, Website Kaise Banaye Mobile Se, Google par Free Website kaise banaye

(1)- निर्धारित करें कि, आप किस तरह की वेबसाइट पाना चाहते हैं
आप की वेबसाइट की चाहत ही यह दर्शाएगी कि आप के द्वारा किस होस्टिंग सर्विस की खोज की जाए। यदि आप अपनी वेबसाइट के माध्यम से बिज़नेस करना चाहते हैं, तो आप को यह जानना होगा कि होस्ट, ऑनलाइन स्टोर को सपोर्ट करता है या नहीं।  यदि आप ब्लॉग करना चाहते हैं, तो ब्लॉगिंग साइट्स भी कुछ ही मिनटों में बनाई जा सकती है।
(2)- एक अकाउंट के लिए साइन अप करें – ( Create your admin account)
Make Your Own Free Website,website banane ka tarika hindi me, website banane ka tarika video download, music website kaise banaye, apni site banana, software kaise banate hai, google par photo upload karne ka tarika, website se paise kaise kamaye, free create website in google, Website Kaise Banaye Mobile Se, Google par Free Website kaise banaye

 हर एक फ्री वेबसाइट के होस्ट के लिए आप को एक अकाउंट बनाना होता है। यदि आप भविष्य में अपनी सर्विस अपग्रेड करना चाहते हैं, तो सर्विस के मुताबिक आप को भुकतान की जानकारी जोड़ना होगी। आप जब भी webs.com पर sign up कर लेंगे तो अपनी पूरी जानकारी सही डालेंl

(3) प्लान चुने – (Choose The Plan)
अब आपको प्लान चुनना होगा आप आप starting plan ही चुनिए जो बहुत सस्ता है, जरुरी नहीं की आप प्लान अभी ही चुने, आप चाहे तो प्लान बाद में चुन सकते है लेकिन अगर आप बिज़नस करने के लिए या ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए वेबसाइट बनाना चाहते है तो मेरी यही राय है की आप प्लान चुन लीजिये क्युकी वेबसाइट बन जाने के बाद आप की कमाए अच्छी होगी आज जो पैसा खर्च करोगे वो उस समय अच्छा लगेगा, कहने का मतलब है की इसका सारा फायदा बाद में मिलेगा पहले आप वेबसाइट बना लीजिये अब आगे बढ़ते है बाकी बातें बाद में कर लेंगे.

(4) डिजाईन चुने – (Choose Template/theme)
Make Your Own Free Website,website banane ka tarika hindi me, website banane ka tarika video download, music website kaise banaye, apni site banana, software kaise banate hai, google par photo upload karne ka tarika, website se paise kaise kamaye, free create website in google, Website Kaise Banaye Mobile Se, Google par Free Website kaise banaye

अब आपको अपनी वेबसाइट के लिए template यानि थीम चुननी है, आप चाहे तो यहाँ पर दिखाई गयी थीम्स में से चुन सकते है या अपनी पसंद की थीम सर्च करके भी चुन सकते है, थीम चुनते समय ध्यान रखें की आपके द्वारा चुनी जा रही थीम responsive हो यानी जब आपकी वेबसाइट कंप्यूटर मोबाइल या टेबलेट में ओपन की जाए तो फुल स्क्रीन में ओपेन हो इसी को responsive थीम कहा जाता है. थीम चुन लेने के बाद निचे बॉक्स में captcha भरिये और आगे दोनों बॉक्सेस को tick  करें. अब Create my website पर क्लिक करें. अब आप बिलकुल तैयार हो अपनी वेबसाइट बनाने के लिए. अब आप वेबसाइट एडिटर में redirect हो जायेंगे और वहां पर अपनी वेबसाइट बनाना शुरु करेंगे. अब वेबसाइट को तैयार कैसे करना है ये जानकारी मैं आपको अपनी अगली पोस्ट में दूंगा, अगर आप चाहते है की मैं इसपर जल्द से जल्द पोस्ट लिखूं तो निचे कमेंट बॉक्स है आप कमेंट करके बताये. इस के बाद एक जरूरी स्टेप है जिसके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए.


(5) मौजूद विकल्पों में से एक उपयुक्त डोमेन नाम चुनें और खरीदें: (salect domain and buy)
 फ्री वेबसाइट मुश्किल से आप को होस्ट डोमेन पर सबडोमेन बनाने की इज़ाज़त देती है और भुकतान पर रेग्युलर डोमेन उपलब्ध कराती है। कुछ फ्री होस्ट आप को उस पर मौजूद डोमेन नेम का उपयोग करने की अनुमति देती है। अगर आप नहीं जानते की डोमेन आखिर होता क्या है तो आपकी जानकारी के लिए बताना चाहुंगा की डोमेन नाम हमारी वेबसाइट का एड्रेस होता है जिसे सर्च इंजन या लोग पढ़ते है जैसे की www.imdishu.com ये एक डोमेन है और इसके भी कुछ अंग है जैसे की इसमें www एक top level domain है और .com को हम “Domain Extension” पढ़ते है.
·         आप वार्षिक भुकतान पर कुछ शीर्ष स्तर के डोमेन नेम (www.yoursitename.com) भी चुन सकते हैं और फिर इस डोमेन नेम को अपनी फ्री साइट पर भी कनेक्ट कर सकते हैं। आप की सर्विस इस की इज़ाज़त देती है या नहीं, इस की पुष्टि कर लें। GoDaddy, Register.com, Domain.com, Dyn.com, डोमेन रेजिस्ट्रेशन कंपनी के उदाहरण हैं। घबराने की जरूरत नहीं जो प्लान आप ले रहे हो याद रहे उसके साथ फ्री डोमेन नाम मिल रहा हो वरना आपको डोमेन खरीदने के लिए अलग से पैसे देने पड़ते है और आप चाहे तो डोमेन किसी दूसरी वेबसाइट से भी खरीद सकते हो जैसे Godaddy, bigrock, register, domain, dyn इत्यादि. और बाद में उसे कहीं पर भी सेट कर सकते है लेकिन मेरी सलाह है की आप यहीं पर ही डोमेन साथ में लीजिये, अगर आप इतना अफ्फोर्ड नहीं कर पा रहे तो निश्चिन्त रहिये मैं आपको Rs 99 डोमेन नाम कैसे लेते है के बारे में बता दूंगा, आप अभी इस स्टेप को स्किप कर लीजिये, और अगले स्टेप पर जाएँ.


तो दोस्तों आपको हमारी आज की पोस्ट कैसे लगी इस के बारे में टिप्पणी करन न भूलें और मुझसे सम्पर्क करने के लिए मेरी ईमेल आई डी पर मेल करें मेरी ईमेल आई डी है Panwerdishu@gmail.com मुझे आपके मेल का इंतज़ार रहेगा. मुझे ईमेल करके बताएं ताकि में आगे पोस्ट लिख सकू. 

Interested for our works and services?
Get more of our update !