imdishu

social counter

About Imdishu

हैलो दोस्तो मेरा नाम Dishu है और मैं इस Blog का Founder And CEO हुं , आपके लिए बहुत सारी Useful Information इस वेबसाइट पर मिलेगी अगर पसंद आए तो Follow और Subscribe करें हमारी वेबसाइट को , Thank You मेरे बारे मे और भी जानने के लिए Click करें ..

Like Us On Facebook

Contributors

My Photo
नमस्कार दोस्तों मैं एक हिमाचली ब्लॉगर (Himachali Blogger) हुं और मैंने अपनी बलौग इसलिये बनाई है ताकि हिंन्दी भाषा का प्रचार कर सकं ताकि सभी हिन्दी भाषा में ब्लॉगिंग करें व हिन्दी को अपना गौरव मान मर्यादा माने। www.imdishu.com हिमाचल में इकलौती एैसी Blog/Website है जो नियमित पोस्ट करती है व नया लाती है तोकि हमारे हिमाचली भाई व समस्त भारतीय कुछ अच्छा पढ़ सके। जय हिंद जय भारत। #Imdishu #Hindi Blogs

Comment

Outdoor


vertical posts

latest tweets

business

ad space

vehicles

Featured Posts

our facebook page

about us

Slide show

health

recent posts

recent posts

social counter

advertisement

random posts

advertisement

Category 1

Headlines

Theme images by centauria. Powered by Blogger.

Search This Blog

business

Popular Posts

Showing posts with label Blog. Show all posts
Showing posts with label Blog. Show all posts

30/03/2018

Wix.com Par Premium Plan Lene Ke Fayde Janiye

आज इस पोस्ट में आपको wix website/blog के लिए प्रीमियम प्लान लेने के बारे में बताने जा रहा हूँ, आशा करता हूँ आपके लिए यह पोस्ट हेल्पफुल साबित हो और आपके कुछ काम आ सके,
 
प्रीमियम प्लान (Premium Plan) लेने के लिए आपको कुछ पैसे हर महीने देने पड़ते है, आप चाहे तो पुरे साल के लिए प्रीमियम प्लान ले सकते हैं इसमें आपको कुछ डिस्काउंट भी मिल जाता है, विक्स आपको कई तरह के प्लान ऑफर करता है जिनके प्राइस भी अलग अलग है निचे फोटो में देखें.
 
Wix.com Par Premium Plan Lene Ke Fayde Janiye
जैसा की आप उपर फोटो में देख ही सकते है आपको प्लान दिए गये है आपको इनमे से कोई एक चुनना होगा और शुरुआत करनी होगी अपनी प्रोफेशनल ब्लॉग की, अगर अभी आप नही जानते की कहाँ से ये प्लान्स लेने है तो इस लिंक पर जाईये और वहां से प्लान लीजिये - http://www.wix.com/upgrade/website
 
प्लानस की जानकारी (Premium Plans):
(1) Connect Domain: पहला प्लान है 122/per month इसमें आप को 1GB Bandwidth मिलती है 500MB स्टोरेज,इसके साथ आप अपनी डोमेन अपनी ब्लॉग पर लगा सकते है और आपको कस्टमर सपोर्ट भी मिलता है, इस प्लान को आप खरीदेंगे तो Rs.1464 रूपये एक साल के लिए देने होंगे.
 
(2) Combo: दूसरा प्लान है कॉम्बो, इसमें आपको 2GB bandwidth, 3GB storage, domain connect, free domain, customer support, Remove wix ads, customized favicon जैसे फीचर मिल जायेंगे, मैं यही कहूँगा की अगर आपका बजट कम है तो आप इसी प्लान को लीजिये ये प्लान बेस्ट है. इसके लिए आपको Rs. 2964 रूपये एक साल के लिए देने होते हैं,
 
(3) Unlimited: इस प्लान में आपको Unlimited bandwidth के साथ 10 GB की स्टोरेज मिल जाती है और बाकी सरे फीचर मिल जायेंगे जो Combo Plan में मिलते हैं. इस प्लान के लिए आपको Rs. 4464 एक साल के लिए देने होंगे.
 
(4) eCommerce: चौथा प्लान है इ-कोम्मेर्स का, अगर आप ऑनलाइन स्टोर खोलना चाहते है या प्रोडक्ट बेचना चाहते है तो आप इस प्लान को ले सकते हैं इसमें बाकि सभी प्लान से मिलने वाले features भी मिलते है और unlimited bandwidth के साथ 20 GB स्टोरेज भी मिलती है, इसके लिए आपको Rs.5820 एक साल के लिए देने होंगे.
यदि आप Unlimited Plan या eCommerce Plan खरीदते हैं तो आपको one year free domain voucher as a promotional gift भी मिलता है.
 
विक्स डॉट कोम पे प्रीमियम प्लान लेने से होने वाले लाभ:
(1) Remove Ads: वेबसाइट बनाने के बाद यही सबसे बड़ी समस्या होती है जिसके प्लेटफार्म में हमने वेबसाइट बनायी हो वो अपने विज्ञापन हमारी वेबसाइट पर दिखता है लेकिन प्रीमियम प्लान लेने के बाद आपकी वेबसाइट पर कोई भी विज्ञापन नहीं दिखेंगे, अगर आप चाहें तो Google AdSense के लिए अकाउंट बनाकर उनके विज्ञापन अपनी वेबसाइट पर लगा सकते हैं और हर महीने लाखों की कमाई कर सकते हैं.
 
 
(2) Unlock More Features: जब आप प्रीमियम प्लान लेते हैं तो आपके विक्स एडिटर और डैशबोर्ड में बहुत से ऐसे आप्शन आ जाते है जो फ्री प्लान यूजर को नहीं मिलते,
 
(3) Customer Support: वेबसाइट में कभी कोई खराबी आ जाये या वेबसाइट से सम्बंधित कोई जानकारी लेनी हो तो आप विक्स केयर में कॉल कर सकते है, आप हर समय अपनी समस्या का हल पा सकते है.
 
(4) Additional Storage: किसी भी वेबसाइट के डाटा को स्टोर करने के लिए स्टोरेज होनी जरुरी है विक्स के हर प्लान में आपको अच्छी स्टोरेज मिल रही है.
 
(5) Free Custom Domain: विक्स के Most Basic प्लान में आपको डोमेन नहीं मिलती और न ही विक्स के विज्ञापन दिखना बंद होते है लेकिन उसके अलावा सभी प्लान्स में आपको फ्री डोमेन भी मिलती है और अन्य सुविधाएँ भी.
 
(6) SEO: जब बात आती है SEO की तो गूगल का नाम दिमाग में आ ही जाता है, अगर आप अपनी वेबसाइट को गूगल में दिखाना चाहते है और वो भी सर्च में पहले नंबर पर तो आपको प्रीमियम प्लान ले लेना चाहिए.
 
प्लान लेना बहुत आसान है आजकल के तकनीक युग में किसी को सिखाने की जरूरत नहीं है की ऑनलाइन पेमेंट कैसे की जाती है, तो आप प्लान चुनिए और पेमेंट करिए आपकी वेबसाइट और विक्स डैशबोर्ड अपने आप अपग्रेड हो जायेगा. अधिक जानकारी के लिए मुझे ईमेल करें और हर रोज़ विक्स ब्लॉग्गिंग सिखने के लिए हमारे Newsletters Subscribe करें.
 
#Author: Panwer Dishu
 
 
Wix.com Par Premium Plan Lene Ke Fayde Janiye
 
 

Professional Blog Banane Se Pehle Padh Lijiye Is Ko

अच्छा ब्लॉग डिज़ाइन (Blog Design) करने से पहले याद रखें इन बातों को।
 
दोस्तो जब कोई ब्लॉगिंग में नया नया आता है तो वो कुछ गलतियां कर बैठता है जिसके फलस्वरुप उसे नुकसान झेलने पड़ते है। इन गलतियों में से एक यह भी है कि लोग अपनी ब्लॉग की Design करते समय सही तरीके से ध्यान नहीं देते और अपनी कमाई के सपने के साथ साथ अपने Visitors को भी खो देते है। और अंत में वो ब्लॉगिंग को छोड़ देते है और दोबारा नौकरी के लिये इधर उधर भटकते फिरते है। मगर मैं कुछ बातें आज आपके सामने रखुंगा जिनसे आपको मदद मिलेगी अपनी ब्लॉग को Best Blog बनाने में।
 
Read This Before Start Blog Designing
 
दोस्तो मैं ज्यादा शब्दों या Extra Description नहीं देता, इसलिये सिर्फ जरुरी बाते ही लिखुंगा। तो आइये शुरु करते हैं।
 
Read This Before Start Blog Designing:
(1) Attractive Blog Template: दोस्तो जैसा कि आप जानते है WordPress पर ब्लॉगिंग करने वालों को Paid Templates मिल जाते है जो अच्छे व Attractive होते है लेकिन ब्लॉगर पर ब्लॉगिंग कर रहे दोस्त ज्यादातर Free Temples Use करते है लेकिन वो कुछ ज्यादा अच्छे और SEO & User Friendly नहीं रहते लेकिन इस बात का खासतौर पर ध्यान रखें कि आपका टैंम्पलेट अच्छा हो, फ्री में भी आपको बेहतर टैंम्पलेट मिल जायेगा इसके लिये आप Gooyabitemplate या themeforest.net की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
 
(2) Website Header: जिस वेबसाइट/Blog का हैडर अच्छा दिखता है उनकी तरफ युज़र Attention जरुर देते हैं तो कोशिश करें अच्छा हैडर डिजाइन करने की या किसी Designer को Hire कर लिजिये, इसकी सुविधा फ्रीलांसर (Freelancer) या Fivver की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
 
(3) Colorful Buttons: सबको रंग पसंद होते है, अगर आप अपनी ब्लॉग में रंग बिरंगे बटन का उपयोग करेंगे तो विज़िटर काफी प्रभावित होंगे। ध्यान रहें उन रंगों का इस्तेमान न करें जो आर्टीकल पढ़ने वालों की आंखों को नुकसान/परेशान करें जैसे कि Black Background, Red & Pink & Blue Colored Text Etc.
 
(4) Avoid Widgets: जितना संम्भव हो Widgets का ज्यादा Use Avoid करें, कम से कम Widgets को अपनी ब्लॉग के Slidbar में लगायें। और widgets लगाने के बाद यह भी देखें कि क्या वो सभी Widgets User के काम के है या नहीं?
 
(5) Menu Bar: अपनी ब्लॉग को बेहतरिन तरिकों व रंगो से सजायें और जरुरी लिंक्स को मेनू बार में लगायें। लेकिन ज्यादा लिंक्स या बेकार लिंक्स को  Menu Bar में ना लगायें। हैं।High Quality Images/Videos: दोस्तो कई सारी वेबसाइट्स में आपने देखा होगा कि उनके होमपेज़ पर उनके काम से जुड़े कई विडियो या Images लगे होते है और उनकी Quality High होने के कारण हम उनपर क्लिक किये बिना नहीं रह पाते, इसी प्रकार एक ब्लॉगर की बात करें तो ब्लॉगर अपनी ब्लॉग के होमपेज़ पर विडियो लगा सकता है वो विडियो कैसी भी हो सकती है जैसे कि: यदि आपने Tutorial Video अपने Youtube Chennal पर डाल रखी है तो आप उसी विडियो को अपनी ब्लॉग के Homepage पर Embedded कर सकते है। अगर आप नियमित रुप से युट्युब पर विडियो अपलोड़ करते हैं तो आप हर रोज़ अपनी ब्लॉग पर लगी विडियो को भी बदल सकते हैं। और बात करें High Quality Images की तो आप अपनी ब्लॉग Postes में HD Pictures का प्रयोग कर सकते हैं। HD Photos Download करनी की एक वेबसाइट Pixabay है जिसमें लाखों Freestock Images मौजुद है यानि उन्हे आप अपनी ब्लॉग में इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
(6) Avoid Pop Up Ads/ Extra Ads: दोस्तो यह सबसे महत्वपुर्ण बात है। इसपर ज़रा ग़ौर करें, ज्यादा Pop-Up Advertisements आपके Readers को Irritate करती है और आपकी ब्लॉग पोस्ट या पेज़ पर ज्यादा Ads होना भी आपके विज़िटर पर कुछ ज्यादा अच्छा Impression नहीं डालते तो सही होगा कि कम Ads का प्रयोग करें। हां मानता हूं कि यह हमारी कमाई का जरिया है मगर विज़िटर खो देंगे तो यह एक सपना बनकर रह जायेगा। लेकिन अगर आपके पास अच्छा ज्ञान है तो आप Blog Post में एैसी जगह पर Ads लगायें जहां पर Reader Click करने के लिये बेताब हो जाये।
 
(7) Responsive Blog Design: यह भी काफी जरुरी मुद्दा है। आपकी ब्लॉग का डिज़ाइन Responsive होना चाहिए जिससे आपनी वेबसाइट Computer/Mobile/Tablet में अच्छी तरह से Fullscreen में Open हो पायेगी।
 
(8) Search Box: दोस्तों रिडर को मौका दिजिये मनचाहे Artical को पढ़ने का, उनके लिये search box लगायें अगर आपको डर है कि उनकी पसंद का आर्टीकल आपकी ब्लॉग में नहीं मिल सकता तो आप Google का Search Custom Box Adsense की मदद से लगायें जिससे आप कमाई भी कर पायेंगे और Search करने वालो को हर वो Artical मिल जायेगा जो वो पढ़ना चाहेंगे।
 
(9) Social Media Buttons: इससे रिडर आप तक पहूंच सकते है और Social Media Share Buttons भी जरुर लगाये ताकि लोग आपकी पोस्ट को शेअर कर सके। अगर वो शेअर करते हैं तो आपको सैंकडो विजिटर एक ही शेअर से मिल जाते है। आपकी ब्लॉग में सोशल मीडिया शेयरिंग बटन्स (Social Media Sharing Buttons) लगे होंगे तो आपकी ब्लॉग और अधिक यूजफुल और अच्छी दिखेगी इससे आपके रीडर्स की सोच पर गहरा असर पड़ता है.
 
(10) Avoid Marquee Text/Animatied Text: हमें इसका उपयोग नहीं करना चाहिए, लेकिन अगर आपको इसका उपयोग जरुरी लगता है तो ही प्रयोग करें अन्यथा Marquee Text का कुछ ज्यादा काम नहीं होता ब्लॉगिंग में.
 
(11) Domain Name: अगर आप ब्लॉग्गिंग में नये हो और ब्लॉग को अच्छा और पोपुलर बनाना चाहते है तो मैं यही कहूँगा की आप ब्लॉग बनाने के साथ साथ ब्लॉग में अपनी डोमेन भी लगा लीजिये उसके बाद ही अपनी ब्लॉग में कंटेंट add करें वरना आप की ब्लॉग पुराने सबडोमेन से ही पोपुलर होने लग जाती है फिर new डोमेन add करने से आपके ट्रैफिक पर प्रभाव पड़ता है इसके साथ ही आपकी ब्लॉग की रैंक भी कम होने लगती है यहाँ तक की 0 हो जाती है...
 
Last Words: थैंकस टु रीड। दोस्तो अगर आपको आर्टीकल अच्छा लगा तो शेअर, कॉमेंट, लाइक करना ना भुलें। लाइक और कमेंट करने के लिए पहले फेसबुक अकाउंट द्वारा Log In करना होगा यदि किसी प्रकार का सवाल मन में हैं तो निचे दिये गये Contact Forum का उपयोग करें। या मुझे ईमेल करें. सीखते रहिये ब्लॉग्गिंग और बढ़ते रहिये...

Android Mobile Se Best Website Kaise Banaye In Hindi

How to make/create website on android mobile phone (in Hindi): पिछली पोस्ट में मैंने आपको बताया था कि ब्लॉग शुरू करने से पहले क्या क्या करना चाहिए, जिन तरीको से हम ब्लॉग से पैसा कमाते है उन्ही तरीको से हम वेबसाइट से भी पैसा कमा सकते है, हाँ वेबसाइट से कमाई करने के और भी एक्स्ट्रा तरीके होते है उनके बारे में मैं आपको अपनी नेक्स्ट पोस्ट में बताऊंगा.. अभी आपके मन में सवाल आ रहा होगा की वेबसाइट तो सुना था लेकिन ये ब्लॉग क्या है तो दोस्तों इसकी विस्तार से जानकारी देने के लिए मैं एक नई पोस्ट लिख दूंगा फ़िलहाल इतना बता सकता हूँ की वेबसाइट को बनाने के लिए आपको प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जैसे की Java, PHP, JavaScript, HTML, C++, C, C# इत्यादि कंप्यूटर भाषाएँ सीखनी पडती है तभी आप एक वेबसाइट बना सकते है. लेकिन ब्लॉग बनाने के लिए आपको इन भाषाओँ को सिखने की आवश्यकता नहीं पडती. आप बिना कोडिंग को ही एंडरॉइड़ मोबाइल में बेसाइट बना सकते है यह जानने के लिये पढ़ते रहिए इस पोस्ट को Android mobile phone se website keise banate hai.
 
ब्लॉग को ज्यादा अंतर नहीं होता जो अभी आप मेरी इस वेबसाइट को पढ़ रहे है वो दरअसल एक ब्लॉग है, जी हाँ दोस्तों ये एक ब्लॉग है इसमें फीचर कुछ वेबसाइट की तरह है क्युकी मैंने यह ब्लॉग अछे प्लेटफार्म पर बनाई है अधिकतर लोग Blogger.com और Wordpress.com पर ब्लॉग बनाते है. अगर आप प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जानते है तब आप वेबसाइट बनाइए या फिर मेरी सलाह है की आप ब्लॉग बनाएं, अगर आप ब्लॉग बना रहे है तो शुरुआत Blogger.com से करिये वहां पर साधारण सिस्टम है आप आसानी से समझ जायेंगे अगर आप को किसी प्रकार की मदद या टुटोरियल की जरूरत पड़े तो मेरी ये ब्लॉग है न इसको बनाने का उदेश्य ही लोगो को प्रोफेशनल ब्लॉग्गिंग सिखाना है आप अगर कोई सवाल पूछना चाहते है तो कृपया मुझे ईमेल करें मेरी ईमेल आई डी है Panwerdishu@gmail.com मैं आपका गाइड हूँ मैं आपको ब्लॉग्गिंग में गाइड करूंगा. लेकिन अगर आप वेबसाइट बनाना चाहते है और वो भी मोबाइल से तो चलिए उसी की जानकारी मैं आपको इस पोस्ट में दे देता हूँ मैं आपको कुछ वेबसाइट और मोबाइल एप्प्स (Mobile App) के नाम बताऊंगा जिनसे आप अपनी खुद की वेबसाइट शुरू कर सकते है.
 
दोस्तों वेबसाइट बनाने के लिए कुछ जरूरी चीज़ों की आवश्यकता होती है जो कुछ इस प्रकार से है:
  • Platform.
  • Computer.
  • Internet Connection.
  • Programming Knowledge.
  • Designing Knowledge.
  • Domain.
  • Hosting.
  • Content.
Platform: सबसे पहले आपको एक अच्छा प्लेटफार्म ढूँढना होगा जिसपर आप वेबसाइट बनाना शुरू कर सको मैं Recommend करूंगा की आप Wix.com या फिर Weebly.com पर वेबसाइट बनाना शुरू करें इनपर वेबसाइट बनाना काफी आसान है इसपर आप 90% वेबसाइट बिना प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के ही बना सकते हैं. विक्स डॉट कोम पर आपको हजारों ऐसे फ्री Templates यानि थीम्स मिल जाएगी जो आपकी वेबसाइट को बहुत ही बढ़िया लुक देगी. आप इसपर वेबसाइट बनाने के लिए Online Website पर भी काम शुरू कर सकते हैं या फिर अपने एंड्राइड फ़ोन के लिए Wix का मोबाइल एप्प भी डाउनलोड कर सकते है.
 
Computer: वैसे तो ये एक मांग है इस प्लेटफार्म की वेबसाइट एडिटर अक्सर छोटे सिस्टम पर काम नहीं करते लेकिन अगर आपके पास कंप्यूटर नहीं भी है तो भी आप मोबाइल से ही वेबसाइट बनाना शुरू कर सकते है किसी भी समय मेरी हेल्प लेने के लिए आप मुझे फेसबुक पर मेसेज कर सकते है मेरी प्रोफाइल में जाने के लिए यहाँ क्लिक करें.
 
Internet Connection: जैसा कि मैंने कहा की बड़े वेबसाइट एडिटर मोबाइल पर काम नहीं करते, करते है लेकिन धीरे (Slow) काम करते है, और अगर आपका इन्टरनेट कनेक्शन अच्छा तो बेहतर है, अगर हो सके तो आप Wi-Fi का प्रयोग करें, क्युकी Wi-Fi बिना रुके हमे इन्टरनेट देता है.
 
Programming Language: दोस्तों प्रोग्रामिंग लैंग्वेज दरअसल एक Coding Language होती है, सामन्य रूप से हम कोड लिख कर ही वेबसाइट को डिजाईन कर सकते है और कोड के द्वारा ही वेबसाइट में बहुत कुछ एड कर सकते है, इसी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज से हम अपनी वेबसाइट में लगी Links, Buttons आदि को कमांड देते है की उनपर क्लिक करने पर उन्हें क्या एक्शन लेना है. लेकिन खैर आपको प्रोग्रामिंग लैंग्वेज नहीं आती तो आप बिना प्रोग्रामिंग के ही शुरू करिये क्युकी आज के समय में तकनीक (Technology) इतना आगे बढ़ चुकी है की कई ऐसे प्लेटफार्म मौजूद है इन्टरनेट पर जिनसे हम बिना कोडिंग के ही वेबसाइट क्रिएट (Website Create) कर सकते है.
 
Designing Knowledge: जब भी कोई हमारी वेबसाइट या ब्लॉग पर आता है तो उसकी नज़र हमारी वेबसाइट के डिजाईन पर चली ही जाती है अगर डिजाईन अच्छा लगे तो वो हमारी वेबसाइट पर अधिक से अधिक समय बिताता है, डिजाइनिंग से मेरा तात्पर्य है वेबसाइट का लुक और वेबसाइट की नेविगेशन सिस्टम, नेविगेशन सिस्टम का मतलब होता है वेबसाइट में कुछ ऐसे बटन, प्लगइन, लिंक्स हो की यूजर को हमारी वेबसाइट चलाने में कोई दिक्कत न आये जैसे की कुछ भी ढूँढने के लिए सर्च बॉक्स हो, होमपेज पर जाने के लिए हैडर में लिंक हो. या शेयर करने के लिए शेयरिंग बटन लगे हो इत्यादि. तो आपको डिजाइनिंग की थोड़ी बहुत जानकारी होनी ही चाहिए.
 
Domain: डोमेन का साधारण सा अर्थ होता है किसी वेबसाइट का एड्रेस जैसे की www.imdishu.com, ये एक एक डोमेन है और .Com ये एक डोमेन एक्सटेंशन (Domain Extension) कहलाता है ये कई प्रकार का हो सकता है और अक्सर लोग इसे कंट्री (Country) के हिसाब से भी लेते है जैसे की India ke liye .In or USA के लिए .Us लेकिन कुछ लोग .com लेते है क्युकी वो एक बिज़नस के रूप में अपनी वेबसाइट पेश करते है और विभिन्न देशों में अपनी वेबसाइट के यूजर चाहते है, जब हम किसी वेबसाइट/प्लेटफार्म पर वेबसाइट बनाने की शुरुआत करेंगे तो वो हमे एक फ्री डोमेन देती है जिनमे उनकी डोमेन भी शामिल होती है जैसे की www.wixs.com/imdishu लेकिन ये हमारे लिए सही नहीं होती हमे अपनी डोमेन लेनी चाहिए, डोमेन लेने के बाद हमारी वेबसाइट का एड्रेस कुछ इस तरह का हो जाता है www.imdishu.com, इन्टरनेट पर डोमेन Rs.100-1000 रूपये में उपलब्ध होती है इनमे एक वेबसाइट है Godaddy.com आप गोडैडी से 99 रूपये में एक साल के लिए डोमेन ले सकते है फिर साल खत्म होने के बाद आपको अपनी डोमेन रेनेयू (Renew) करवानी पडती है अगर आप चाहें तो पहले ही डोमेन 4-5 साल के लिए ले सकते है इससे बार बार रिन्यू करवाने का झंझट ख़त्म हो जाता है.
 
Hosting: होस्टिंग एक तरह का डिजिटल घर होता है जिसमे आपकी वेबसाइट का सारा डाटा स्टोर होता है, इसे आप एक मेमोरी कार्ड मान के चल सकते है, जब हम किसी प्लेटफार्म पर वेबसाइट बनाते है तो वो हमे सिर्फ 2-3 GB की स्टोरेज देती है जिसमे अधिक डाटा रख पाना मुश्किल होता है अगर आप होस्टिंग प्लान लेते है तो आपको आपके होस्टिंग प्लान के हिसाब से 40-50 या 500 GB तक की स्टोरेज आराम से मिल जाती है, जिसमे आप अपना सारा डाटा स्टोर करते है. इन्टरनेट पर होस्टिंग प्लान 3-4 हजार रूपये प्रति वर्ष (Per Year) मिल जाता है लेकिन डोमेन की तरह इसे भी Renew करवाना पड़ता है,
 
Content: अंतिम चीज़ है की आपके पास कंटेंट होना चाहिए यानी आपके पास कुछ डाटा होना चाहिए जो आप अपनी वेबसाइट में डाल सकते हैं ये किसी भी प्रकार का हो सकता है जैसे Text, MP3, Video, Movies, Photos इत्यादि. इसमें खास ये है की ये सारा कंटेंट आपका अपना होना चाहिए किसी दुसरे से कॉपी किया हुआ नहीं होना चाहिए, अगर आप कहीं से भी उठाकर कुछ कंटेंट अपनी वेबसाइट पर लगा देते है तो आपके उपर Copyright Claim किया जा सकता है उस कंटेंट के मालिक के द्वारा, और आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं, अगर आप अपने बिज़नस या पैशन को सफलता की शिखर तक पहुँचाना चाहते है तो मेरी सलाह है की आप अपना खुद का कंटेंट क्रिएट करें तभी आप सफलता पा सकते है.
 
तो उपर मैंने बताया कि वेबसाइट बनाने से पहले आप को किन किन चीज़ों की जरूरत पड़ेगी आशा यही करता हूँ कि आप वेबसाइट बनाने के लिए तयार हो चुके हैं, अब आप Wix.com का मोबाइल एप्प डाउनलोड करके इनस्टॉल कर लीजिये या फिर Chrome Browser में इस वेबसाइट को ओपन कर लीजिये मैं हमेशा गूगल का क्रोम ब्राउज़र ही recommend करता हूँ क्युकी ये सभी प्रोग्रामिंग भाषाओँ को सपोर्ट भी करता है, उपर से ये एक बड़ी और trusted कंपनी द्वारा बनाया गया है.
How to create Website on Wix.com (In Hindi):
(1) सबसे पहले तो आप इस वेबसाइट पर अपना अकाउंट बना कर "Sign Up" कर लीजिये उसके बाद अपनी प्रोफाइल में फोटो और बाकि जानकारी अछे से भर दीजिये ताकि आपका अकाउंट किसी भी हालत में बंद न हो,उसके बाद Log In कर लीजिये.
 
(2) उसके बाद आपके फ़ोन स्क्रीन में एक विंडो ओपन होगी जिसमे राईट साइड में टॉप पर दिख रहे + बटन पर आपको क्लिक करना है. निचे फोटो देखे
 
Android Mobile Se Best Website Kaise Banaye In Hindi
 
(2) उसके बाद आपकी फ़ोन स्क्रीन में अपने आप एक नई विंडो (New Window) ओपन होगी, जिसमे लिखा होगा " What kind of website do you want to create?" यानि इसमें पूछा जा रहा है कि आप किस प्रकार की वेबसाइट बनाना चाहते हैं तो उसके निचे चुनने के लिए आप्शन भी दिए होंगे, निचे फोटो देखिये
 
Android Mobile Se Best Website Kaise Banaye In Hindi
 
(3) अब मान के चलते हैं कि आप "Online Store" बना रहे हैं तो आपको लिस्ट में दिखाई दे रहा "Online store" पर लिक करना है अगर आपकी चॉइस इस लिस्ट में नहीं है तो "Other" पर क्लिक करें. अब ऑनलाइन स्टोर पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा जिसमे पूछा जायेगा की "CHOOSE HOW YOU WANT TO CREATE YOUR WEBSITE" यानि आप कैसे वेबसाइट को बनाना चाहते है निचे फोटो देखें
 
Android Mobile Se Best Website Kaise Banaye In Hindi
 
जैसा कि फोटो में भी दिखाया गया है इसमें हमारे पास दो आप्शन है पहला है "Let Wix ADI Create a Website For You" दोस्तों इसके निचे "Start" बटन है अगर आप इस बटन पर क्लिक करते है तो मतलब आपने इस आप्शन का चुनाव किया है, इस आप्शन का मतलब है की आपको कुछ सवालों के जवाब देने है और Wix ADI आपको खुद ही वेबसाइट बनाकर दे देगा वो भी सिर्फ चंद मिनटों में, अगर आप टाइम वेस्ट नहीं करना चाहते तो आप इसी आप्शन का चुनाव करिए, दूसरा आप्शन है "Create Your Website with the Wix Editor" इसका मतलब है की ये प्लेटफार्म आपको कुछ डिजाईन देगा और आपक उसे Wix Editor में खुद ही एडिट करना पड़ेगा, ज़ाहिर सी बात है कि हर कोई इसका चुनाव करना चाहेगा तो चलिए मैं भी इसी आप्शन को चुन लेता हूँ,
 
स्टार्ट बटन पर क्लिक करने के बाद नया पेज ओपन होगा जिस में हमे कुछ "Themes For Website" दिखाए जायेंगे और आप को अपनी पसंद की थीम चुन लेनी है, वैसे तो विक्स डॉट कोम आपको सारे responsive template ही देता है लेकिन फिर भी आपकी जानकारी के लिए बता देना चाहता हूँ की Responsive theme का मतलब है कि आपकी वेबसाइट Computer/Mobile/Tablet में ओपन हो तो अछे से ओपन हो, ऐसा न हो की कंप्यूटर में अच्छी तरह से और फुल स्क्रीन में ओपन हो रही है और मोबाइल में बहुत ही छोटी या बहुत ही छोटी ओपन हो रही है इसीलिए हमे अपनी वेबसाइट या ब्लॉग के लिए जब भी थीम लेनी हो तो ये बात सबसे पहले ध्यान देने वाली है कि आपकी थेम responsive है, इसके साथ ही आपकी थीम SEO Friendly भी होनी चाहिए. Website/Blogging Career में "SEO" से बड़ा कुछ भी नहीं है मेरी नजर में, आपको इसके बारे में अधिक जानकारी दूंगा लेकिन अगली पोस्ट में क्युकी इसमें जानकारी दूंगा तो ये पोस्ट बहुत लम्बी हो जाएगी न आप पढ़ पाएंगे न मैं लिख सकूंगा इसलिए वेबसाइट के लास्ट में जाकर अपनी ईमेल आई डी से इस वेबसाइट के Notifications सब्सक्राइब के लीजिये ताकि अगली पोस्ट आपको ईमेल में मिल जाए.
 
तो अब तक आपने template चुन लिया है तो उसमे "Edit" बटन होगा आप क्लिक करें और नया पेज होगा जो विक्स का एडिटर है, हो सकता है कि आपके फ़ोन में ओपन न हो अगर ऐसा होता है तो आप निचे कमेंट में बताइए या मुझे ईमेल करें,
Android Mobile Se Best Website Kaise Banaye In Hindi
 
इसमें आपको बहुत सारे आप्शन दिख रहें है इन हर एक आप्शन के बारे में एक अलग अलग पोस्ट में लिखता रहूँगा, आप जुड़े रहिये फ़िलहाल आपकी स्क्रीन में जो टेक्स्ट या फोटोज दिखाई दे रहे है उनको Remove या change करके आप अपनी मनपसन्द का रख लीजिये अगली पोस्ट में मिलते है यहीं से आगे की पोस्ट शुरू होगी, Thank you for read (how to create website in android mobile phone in hindi)

Professional Blogging Ke Liye Wix.com Kyu Best Platform Hai ?

Top Reasons For Choosing Wix
Wix is a free, user-friendly, website building platform. We help our users to create amazing, professional looking sites, which can be updated and edited with the greatest of ease! Absolutely no technical skills are required and sites are 100% search engine friendly.
 
wix, wix.com, wix bloggers, professional blogging, blogging for money,
 
अपनी पिछली पोस्ट में भी मैंने विक्स डॉट कोम का ज़िक्र किया था पोस्ट का टाइटल था एंड्राइड मोबाइल में वेबसाइट कैसे बनाये (How to create website in android mobile) और आज हम विक्स डॉट कोम पर प्रोफेशनल ब्लॉग्गिंग (Professional Blogging) करने के कारणों की चर्चा करने वाले है, आज आपको इस पोस्ट में बताया जायेगा की प्रोफेशनल ब्लॉग्गिंग के लिए Wix.com क्यों सही है, दोस्तों सबसे पहले मैं आपको बता दूँ की प्रोफेशनल ब्लॉग्गिंग का मतलब होता है आप ब्लॉग्गिंग एस अ प्रोफेशन (Blogging As A Profession) कर रहे है. आप फुल टाइम ब्लॉगर है आपकी आमदनी का जरिया भी सिर्फ ब्लॉग्गिंग है और मैं जनता हूँ कि ब्लॉग्गिंग करके हम इतना पैसा कमा सकते हैं की अपनी हर जरूरत को पूरा कर सके यही कारण है मेरा आपको सिखाने का मैं चाहता हूँ कि आप भी घर बैठे बैठे लाखों रूपये अर्जित करें,
 
 
ब्लॉग्गिंग क्या है ? What is blogging [In Hindi]: कुछ लोगो को लिखना का शौक होता है कुछ लोगो को फोटोग्राफी का तो कुछ लोगो को विडियो बनाने का शौक होता है और जब कोई इन्सान इन्टरनेट के माध्यम से अपने शौक को पूरा करता है और लोगो तक अपनी ब्लॉग (a kind of book) पहुंचाता है तो उसको हम ब्लॉग्गिंग कह सकते है, जैसे कि मुझे इन्टरनेट की सही जानकारी है तो मैं एक webpage के माध्यम से आप तक अपनी जानकारी पहुंचा रहा हूँ तो इसे हम ब्लॉग्गिंग कह सकते है और मैं ब्लॉग्गिंग करने वाला हूँ तो आप मुझे ब्लॉगर (Blogger) कह सकते हैं, मैं प्रोफेशनल हूँ और हिंदी में ब्लॉग लिखता हूँ तो आप मुझे प्रोफेशनल हिंदी ब्लॉगर (Professional Hindi Blogger) भी कह सकते है. ब्लॉगर भी कई प्रकार के हो सकते है जैसे कि Youtube पर विडियो के जरिये ब्लॉग्गिंग करने वाले को हम Vlogger/Vblogger कहते है, अगर मेरी तरह ही कोई ब्लॉग बनाकर उसमे फैशन के बारे में लिखता है तो उसे हम फैशन ब्लॉगर कहते है,
 
तो चलिए ये बाते तो आप धीरे धीरे सीख जायेंगे लेकिन ब्लॉग्गिंग शुरु करने के लिए विक्स डॉट कोम सही क्यों है ? ब्लॉग्गिंग तो ब्लॉग्गिंग मगर प्रोफेशनल ब्लॉग्गिंग के लिए सही क्यों है इसकी जानकारी मैं आपको इस पोस्ट में दे रहा हूँ तो आप कृपया यह पोस्ट ध्यान से पढ़ें और आज ही ब्लॉग बना दीजिये...
 
Professional Blogging Ke Liye Wix.com Kyu Best Hai ? 
(1) Anyone can do it: पहला कारण (Reason) मैं कहूँगा कि कोई भी कर सकता है, यानी विक्स ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ पर कोई भी आसानी से ब्लॉग्गिंग कर सकता है. इसमें इतना सिंपल सिस्टम है कि कोई भी नया ब्लॉगर इसमें अपनी ब्लॉग शुरू कर सकता है और अपनी ब्लॉग को मेन्टेन कर सकता हैं.
 
(2) Best templates for blog: हर कोई चाहता है कि उसकी ब्लॉग अच्छी और क्लीन (Clean) दिखे तो मैं अपने अनुभव के अनुसार कह सकता हूँ की विक्स में हजारो फ्री थीम्स है जो बिलकुल मुफ्त (Free) है और mobile friendly, SEO friendly, Responsive, Clean, fully customization, smooth होते हैं जो हमारे साथ साथ हमारे रीडर्स का दिल भी जीत लेते हैं,
 
(3) Wix is free: सामान्य हम जब भी प्रोग्रम्मर हायर (Programmer Hire) करते है तो वो हजारो रूपये चार्ज करता है सिर्फ एक वेबसाइट बनाने के लिए, विक्स में आप ब्लॉग से लेकर बड़ी वेबसाइट तक बना सकते है और वो भी बिलकुल फ्री में, लेकिन एक बात और बताना चाहता हूँ की शुरू में आपको प्रीमियम प्लान लेना होगा जिसके 3-4 हजार रूपये आपसे लिए जाते है ऐसा इसलिए होता हैं क्युकी इन्ही पैसो से आपको बहुत सारी चीज़ें दी जाती है जैसे की विक्स के बहुत सारे फीचर अनलॉक हो जाते है, ब्लॉग के लिए seo करने के लिए भी आपको अछे आप्शन दिए जाते हैं आपको फाइल्स स्टोर करने के लिए डिस्क स्पेस दिया जाता हैं. आप जब वर्डप्रेस पर भी ब्लॉग बनाते हैं तो उसमे भी आपको प्रीमियम प्लान लेना ही पड़ता है या होस्टिंग लेनी पडती है. यहाँ पर भी आपको उसी प्रकार एक बार थोड़े पैसे देकर प्रीमियम मेम्बरशिप लेनी होती है उसके बाद आप एक प्रोफेशनल ब्लॉग शुरू कर सकते है,
 
(4) Wix has something for everyone: दोस्तों विक्स के पास अपने प्लगइन है जिन्हें आप अपनी ब्लॉग या वेबसाइट में लगा कर वेबसाइट को और भी अच्छा बना सकते हैं विक्स की इस प्लगइन मार्किट को हम विक्स मार्किट (Wix Market) भी कहते हैं. इस मार्किट से आप हजारो फ्री और पेड़ (Paid) एप्प्स लेकर अपनी वेबसाइट में इनस्टॉल कर सकते हैं इस मार्किट में मिलने वाले एप्प्स का उदाहरण है - Newsletter subscription box, adsense ads, comment box, facebook like box.
 
(5) Getting started is easy: किसी भी कंपनी या ऑनलाइन ब्लॉग्गिंग प्लेटफार्म के साथ शुरुआत अगर अच्छी हो तो फ्यूचर भी अच्छा ही होता है मैं मानता हूँ विक्स के शुरुआत करते ही आप लोग समझ जायेंगे की प्रोफेशनल ब्लॉग्गिंग की तरफ आपका ये कदम सबसे बढ़िया और भरोसेमंद कदम है, आपको एक बात और बताना चाहता हूँ कि आज से पहले किसी दुसरे हिंदी ब्लॉगर ने विक्स पर ब्लॉग्गिंग करना नही सिखाया लेकिन हमारी यह वेबसाइट आपको हर एक बात हिंदी में सिखाएगी और आप को एक अच्छा ब्लॉगर बनाएगी, बस आपको हमसे जुड़े रहना होगा ताकि आपको हमारी हर पोस्ट पढने के लिए मिलती रहे इसके लिए आप वेबसाइट के अंत में जानकर ईमेल द्वारा इस वेबसाइट के newsletters सब्सक्राइब कर सकते है.
 
(6) Wix Supports AdSense Ads: आप विक्स पर बनाई गयी वेबसाइट पर गूगल एडसेंस के विज्ञापन (Advertisements) लगा सकते है इसके लिए एडसेंस भी मंजूरी देता है, अब आप अपनी ब्लॉग में विज्ञापन लगा कर ब्लॉग से हर महीने अच्छी कमाई कर सकते है.
 
(7) Wix Affiliate Marketing: विक्स डॉट कोम की अपनी एफिलिएट मार्केटिंग सेवा है जिससे आप अधिक पैसा कमा सकते है आपको जल्दी ही एफिलिएट मार्केटिंग की जानकारी भी दूंगा, आपकी जानकारी के लिए बता उन की विक्स एफिलिएट में आप $100 Per Sale कमा सकते हैं, इसके साथ ही अगर आप मेहनत करें तो Rs.50,000 हर महीने एफिलिएट से कमा सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए ईमेल करें Panwerdishu@gmail.com
 

28/03/2018

Hume Apni Blog Me Comment Box Use Karna Chahiye Ya Nahi


नमस्कार, हिंदी वेबसाइट www.imdishu.com पर आपका स्वागत है आज आपको इस पोस्ट में बताया जाएगा कि ब्लॉगर ब्लॉग में कमेंट बॉक्स कैसे add करते है (Blog Me Comment Box Kaise Add Kare), कुछ ब्लॉगर add करते है लेकिन वो जानना भी चाहते है की इससे हमे क्या क्या फायदे होते है 

हम इस बारे में ही आज बात करने वाले है मैं आपको कुछ फायदे भी बताऊंगा ब्लॉग में कमेंट बॉक्स लगाने के. 
Proffesional Comment Box Ko Blogger Blog Me Kaise Add Kare
तो सबसे पहले ये बात कर लेते है की हम ब्लॉग में कमेंट बॉक्स क्यों लगायें ? उसका क्या फायदा है और क्या नुक्सान ? ये जानना भी तो जरुरी है न क्युकी जो चीज़ हम प्रयोग करते है तो सबसे पहले तो हमे उसकी सारी जानकारी होनी चाहिए और उसको इस्तेमाल क्यों करना है इसके पिछे भी कोई न कोई वजह जरुर होनी चाहिए. तो चलिए मैं पहले आपको बता देता हूँ की हमे अपनी ब्लॉग में कमेंट बॉक्स किसलिए एड करना चाहिए.

ब्लॉग में कमेंट बॉक्स क्यों ऐड करें ?

(1)   Audience Increase In Blog: दोस्तों हर ब्लॉगर अच्छी ऑडियंस चाहता है, और आपका कमेंट बॉक्स आपकी अच्छी ऑडियंस  बनाने का काम करता है, अगर आपकी ब्लॉग में कोई कमेंट बॉक्स नहीं है तो लोग आपकी ब्लॉग पर कमेंट नहीं कर पाते इससे आपका ही घाटा होता है लोग तो किसी और से भी अपने प्रशन पूछ सकते है, अगर आपकी ब्लॉग पर सिंपल और अच्छा दिखने वाला कमेंट बॉक्स होगा तो लोगो को आपकी ब्लॉग में कमेंट करने और आपसे प्रशन पूछने में दिलचस्पी होगी, वैसे तो ब्लॉगर का डिफ़ॉल्ट कमेंट बॉक्स (Blogger’s Default Comment Box)  ही अच्छा होता है मेरे हिसाब से तो उन सभी ब्लोग्गेर्स को यही कमेंट बॉक्स प्रयोग करना चाहिए जो Blogger.com पर ब्लॉग्गिंग कर रहे है. मैं अपने अनुभव के अनुसार बताऊँ तो लोग इसी पर ज्यादा कमेंट करन पसंद करते है और ये कमेंट करने के लिए बेहद आसान भी है.

(2)   Building Backlinks: दोस्तों बैकलिंक हर ब्लॉगर की एक जरूरत है, और आप अपने विसिटोर्स को मौका दीजिये अपनी ब्लॉग पर अपने लिए बैकलिंक बनाने का क्युकी जब आप किसी को बैकलिंक देंगे तभी तो कोई आपको भी बैकलिंक देगा, अपनी ब्लॉग पर ही कमेंट करके आप अपने लिए भी बैकलिंक बना सकते है, जब कोई विजिटर आपसे कोई प्रशन पूछता है और आपकी ब्लॉग पर उनके प्रशन से जुडी कोई पोस्ट है तो आप वहां कमेंट में कुछ ना बता कर उन्हें अपनी पोस्ट की लिंक दीजिये और इससे आपकी उस पोस्ट में विजिटर भी आयेंगे और एक बैकलिंक भी मिल जाएगी.

(3)   Look Simple And Professional: आप अगर अपनी ब्लॉग को कुछ अधिक प्रोफेशनल दिखाने का प्रयास करेंगे तो यह विफल होगा क्युकी आपके विजिटर आपसे ज्यादा चालाक होते है, आप अपनी ब्लॉग को सिंपल लुक दीजिये और सिंपल और ब्लॉग से मैच करने वाले रंग का कमेंट बॉक्स ब्लॉग पर लगायें इससे लोग आपकी ब्लॉग को भी दूसरी ब्लॉग की तरह ही एहमियत देने लगेंगे क्युकी अक्सर लोग ये जानते है की हम वेबसाइट पर कमेंट भी कर सकते है और इसी तरह आपके विजिटर आपकी ब्लॉग को भी दूसरी वेबसाइट की समान मानेंगे.

(4)   Increase Rank: जब लोग आपकी पोस्ट में कमेंट करते है तो अछे अछे High CPCPaying Keywords भी लिख देते है इसमें आपको फायदा है आपकी ब्लॉग पोस्ट गूगल में जल्दी रैंक होती है, क्युकी गूगल हमारी पोस्ट के साथ साथ कमेंट्स को भी अनालिस कर लेता है और तब जाके रिजल्ट्स दिखता है मेरी सलाह है की आप भी जब किसी के कमेंट का जवाब दें तो कोई न कोई अच्छा कीवर्ड जरुर लिख दें ध्यान रहे की सिर्फ उसी पोस्ट से जुड़े कीवर्ड का प्रोयोग आपको करना है, हाँ अगर आप कमेंट में किसी दूसरी पोस्ट का लिंक दे रहे है तो उसी पोस्ट से जुडा कोई अच्छा कीवर्ड ले सकते है.

(5)   Respect And Fame: दोस्तों वैसे तो ब्लॉग से आपको फेम जरुर मिलेगा लेकिन उससे भी ज्यादा असर करते है आपके कमेंट्स, जब विजिटर आपसे कोई सवाल पूछता है तो वो आपसे बहुत इम्प्रेस होता है आपका कमेंट ही आपको इज्जत दिलायेगा, कमेंट में आपकी नॉलेज और बात करने का तरीका अक्सर लोग देखेंगे. आपके रिप्लाई से सिर्फ वो एक कमेन्टर ही नहीं बल्कि उस कमेंट को देखने वाला हर शक्स इम्प्रेस होता है, इससे लोगो के दिल में भावना जागती है की क्यों न हम भी कमेंट करें और वो भी कमेंट करेंगे तो आपको अच्छी रैंक और ऑडियंस मिलती है.

तो दोस्तों यह थे कुछ फायदे जो मैंने अपने अनुभव के अनुसार बताये है मैंने ये सब किसी दूसरी ब्लॉग से पढकर नहीं लिखा है मैंने बस अपने अनुभवों को याद करके ही ये पोस्ट लिखी है ताकि आप भी अपनी ब्लॉग में अच्छा और साधारण कमेन्ट बॉक्स लगायें, मैं माफ़ी चाहता हूँ मेरी इस ब्लॉग में कोई कमेंट बॉक्स नहीं है लेकिन आप अपने सारे जवाब मुझसे मेरी ईमेल आई डी पर पूछ सकते ही अगर आपको अभी को सवाल पूछना है तो मुझे ईमेल करें मेरी ईमेल आई डी है Panwerdishu@gmail.com मैं आपके ईमेल का जवाब 30 मिनट में दे देता हूँ,

अगर आप इस पोस्ट के लिए भी कोई कमेंट करना चाहते है तो आप मुझे ईमेल ही कर सकते है या अगर आपको लगता है की मेरी इस ब्लॉग में कमेंट बॉक्स होना चाहिए तो आप मुझे ईमेल करके बताएं मैं जल्दी ही कमेंट बॉक्स लगा दूंगा, थैंक यू फॉर रीड. विजिट करते रहिये J

Google AdSense Auto Ads Kya Hai Ise Kyu Aur Kaise Use Kare


Introducing AdSense Auto ads
आज हम बात करने जा रहे है adsense auto ads की जो की google adsense में अभी हाल ही में ने फीचर आया है, लोग इस का काफी फायदा ले रहे है और आपको भी लेना चाहिये अगर आप अभी तक इसका इस्तेमाल नहीं कर रहे है तो आपको यह पोस्ट पूरी पढ़ लेनी चाहिए ताकि आप समझ सके की ऑटो ऐड्स के क्या फायदे है ( adsense auto ads ke kya kya fayde hai) और इसका प्रयोग कैसे करना है ये भी मैं आज की पोस्ट में बताऊंगा.



गूगल एडसेंस ऑटो एड्स क्या है ? ( what is google adsense auto ads in hindi)
इस फीचर से पहले हम विभिन्न प्रकार की एड यूनिट बनाकर लगनी पडती थी, इस फीचर ने सब बदला है अब बस एक ही कोड ब्लॉग पेज में सबमिट करना है और वो कोड खुद अलग अलग प्रकार के एड आपकी ब्लॉग में show करता रहेगा, हमारी ब्लॉग पर भी ऐसे एड यूनिट को काफी दिन पहले लगा दिया था आप देख सकते है किसी भी पेज पर. इस नये फीचर को हम google adsense automatically smarter ads भी कह सकते है क्युकी ये खुद ही आपके ब्लॉग पर ad serve करता है,दोस्तों इस से आपकी इनकम में भी काफी बदलाव आएगा ऐसा मुझे लगता है.

अब आईये जानते है की इन एड्स को ब्लॉग पर कैसे लगाए,

एडसेंस ऑटो एड्स ब्लॉग पर कैसे लगाये (how to set up/apply adsene auto ads on blog in hindi)
सबसे पहले आप अपने एडसेंस अकाउंट में लोग इन कर लीजिये फिर My Ads पर क्लिक करें, और वहीँ निचे साथ में ऑटो एड्स का आप्शन आएगा उसपर क्लिक करें. आप निचे स्क्रीन शॉट देख सकते है और उसी प्रोसेस को साथ साथ कर भी सकते है.
Google Adsense Auto Ads Kya Hai Aur Auto Ads Set Kaise Kare, Auto Ads Kya Hai Google Adsense Auto Ad Setup Kaise Kare In Hindi


अब आपके सामने कुछ ऐसा इंटरफ़ेस खुल चूका होगा जो निचे फोटो में है और अब "New URL Group" पर क्लिक करें, जैसा की निचे की निचे फोटो में दिखाया है,  


AdSense Auto Ads Kya Hai Aur Kaise Use Kare Puri Jankari Hindi , Google Adsense Auto Ads Kya Hai Aur Auto Ads Set Kaise Kare



जब आप New URL Group पर क्लिक करते है तो आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर कुछ ऐसा पेज ओपन होगा निचे फोटो देखें, 
Google Adsense Auto Ads Kya Hai Aur Auto Ads Set Kaise Kare,  Auto Ads Kya Hai, Google AdSense Me Auto Ads Kya Hai Aur Iska Istemal Kaise Kare, Auto Ads Use Kaise Kare, Adsense Auto Ads Use Karne Ke Fayde (Benefits), Google Auto Ads Use Karne Ka Tarika, Website or Blog Me AdSense Auto Ads Use Karne Ki Step By Step Puri Jankari Hindi Me.

उपर फोटो में जो पेज दिख रहा है दरअसल उसमे आपको बताया जा रहा है की आप अपनी वेबसाइट चुनिए जिसपर आप  Adsense Auto Ads लगाना चाहते है, तो मैंने अपनी वेबसाइट के साथ ही एक लाल रंग का छोटा सा बॉक्स लगा कर हाईलाइट भी किया है जब हम इस छोटे बॉक्स को Tick करते है तो हमारी वेबसाइट सेलेक्ट हो जाती है आप अपनी वेबसाइट चुन लीजिये जिसपर आप एड लगाना चाहते है, और अगर आपको आपकी वेबसाइट का URL इस पेज पर नहीं दिख रहा है तो उपर फोटो में देखिये मैंने एक और रेड कलर का बॉक्स लगाकर हाईलाइट किया है "Add URL" आप्शन को, अगर आप नया वेबसाइट एड्रेस ऐड करना चाहते है तो "Add URL" पर क्लिक करें. वेबसाइट चुन लेने के बाद स्क्रीन को थोडा स्क्रॉल करके उपर ले जाईये निचे फूटर के साथ ही एक आप्शन होगी "NEXT" की तो आपको उसपर क्लिक करना होगा.

 Auto Ads Kya Hai, Google AdSense Me Auto Ads Kya Hai Aur Iska Istemal Kaise Kare, Auto Ads Use Kaise Kare, Adsense Auto Ads Use Karne Ke Fayde (Benefits), Google Auto Ads Use Karne Ka Tarika, Website or Blog Me AdSense Auto Ads Use Karne Ki Step By Step Puri Jankari Hindi Me.



"Next" पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आप को एड यूनिट चुनने है, दोस्तों ये एड यूनिट है जो आपकी ब्लॉग पर अपने आप दिखेंगे आपको दुसरे एड यूनिट लगाने की जरूरत नहीं होगी ये खुद बदल बदल कर एड यूनिट लगा देगी, तो वही एड यूनिट यहाँ पर चुनिए जो आप ब्लॉग पर दिखाना चाहते है, मैं सलाह दूंगा की आप फ़िलहाल सभी Ad Unit चुन लीजये और सब चुन लेने के बाद फिर से स्क्रीन को स्क्रॉल करें और निचे लास्ट में "Next" का आप्शन है आपको उसपर क्लिक करना है 



अब "Next" बटन क्लिक करने के बाद आपके पास एक और पेज खुलेगा जो यहाँ निचे दिखाया गया है.
Auto Ads Kya Hai, Google AdSense Me Auto Ads Kya Hai Aur Iska Istemal Kaise Kare, Auto Ads Use Kaise Kare, Adsense Auto Ads Use Karne Ke Fayde (Benefits), Google Auto Ads Use Karne Ka Tarika, Website or Blog Me AdSense Auto Ads Use Karne Ki Step By Step Puri Jankari Hindi Me., Google Adsense Auto Ads Kya Hai Aur Auto Ads Set Kaise Kare

ऐसा पेज आपकी स्क्रीन पर खुला होगा इसमें आपको बस सिर्फ "URL Group Name" लिखना है, यहाँ पर आप कुछ भी लिख सकते है आप जैसे नार्मल Ad Unit के नाम लिखते है वैसे ही इसका भी कोई भी नाम अपनी मर्जी से रख लीजिये, फिर उसके बाद सेव बटन पर क्लिक करें जो स्क्रीन में लास्ट में दिख रहा होगा. इसपर क्लिक करने के बाद आप वहीँ पुराने पेज पर redirect हो जायेंगे जहाँ से आपने ऑटो ऐड्स बनाने की शुरू आत की थी, निचे फोटो देखें. 
Google Adsense Auto Ads Kya Hai Aur Auto Ads Set Kaise Kare


अब आपको इस कोड को कॉपी कर लेना है और जैसा की इस कोड के उपर एक Guideline Notice दिया है उसके मुताबिक आपको ये कोड अपनी ब्लॉग template के <Head> और </Head> के बिच में paste करना है और सेव करना है. तो चलिए ये भी करके बता देता हूँ, सबसे पहले आप ब्लॉगर पर जाकर "Themes" का आप्शन चुन लिए जो आपके ब्लॉगर के डैशबोर्ड में दिख जायेगा आपको. और फिर "Edit Template" पर आपको क्लिक करना है. और आप इंटर हो जायेंगे अपने ब्लॉग के HTML Editor में, फिर आपको CTRL+F दबाकर <Head> ये कोड सर्च करना है क्युकी नोर्मल्ली जब हम कोई कोड ढूँढने की कोशिश करते है तो हम नही ढून्ढ पाते इसीलिए हम सर्च की मदद लेते है आप चाहे तो खुद भी ढून्ढ सकते है. अब निचे निचे फोटो में देखिये मैंने अपना "AdSense Auto Ad Code" <Head> के आगे paste कर दिया है. 
Google AdSense Auto Ads Kya Hai Ise Kyu Aur Kaise Use Kare


देखिये फोटो में मैंने एड कोड लगा दिया है अब सिम्पली आपको "Save Theme" पर क्लिक करना है और कुछ समय में ही आपकी ब्लॉग पर ऑटो विज्ञापन (Google AdSense Auto Advertisements) दिखने शुरू हो जायेंगे, समय समय पर ये खुद बदल जाती है आपको बदलने की जरूरत नहीं होगी, अपने सवाल मुझे ईमेल पर पूछ सकते है मेरी ईमेल आई डी है panwerdishu@gmail.com मुझे आपके ईमेल का इंतजार रहेगा.



#AdsenseAutoAds #Adsense #GoogleAdSense #Blogger #AutoAds #

Google AdSense Auto Ads Kya Hai Ise Kyu Aur Kaise Use Kare


3 Best Ad Blocker Extensions For Chrome [In Hindi]

हेल्लो रीडर्स, अगर आपको किसी वेबसाइट को ओपन करने में या उसका इस्तेमाल करने में परेशानी आ रही है तो मैं आपके लिए एक बेस्ट सलूशन लाया हूँ लेकिन उससे पहले आपको मेरी बातों ध्यान से पढ़ लेना चाहिए क्युकी मैं आपको बताने वाला हूँ की एड ब्लॉकर क्यों इस्तेमाल न करे इससे क्या नुक्सान होते है, तो चलिए बाकी बातें छोड़ कर पहले इसी बात पर थोड़ी चर्चा कर लेते है, हो सकता है की आप Ad Blocking का इरादा बदल दें,

Why We Should not Use Ad Blocker In Our Browser: 
दोस्तों इस एड ब्लॉकर से आपको न कोई नुक्सान होगा और ना ही कोई खास फायदा, अगर नुक्सान होगा तो उस वेबसाइट के मालिक ( Owner) का जिसकी वेबसाइट है, इससे पहले की आप कुछ और जानो आपको जरूरत है जानने की कि Ads क्या है और हम इन्हें अपनी वेबसाइट पर इस्तेमाल क्यों करते है इनसे हमे क्या मिलता है. 
दोस्तों ऐड्स का मतलब होता है विज्ञापन, जब कोई कंपनी अपना कोई प्रोडक्ट लाती है तो वो प्रोडक्ट मार्किट में आसानी से पहुँच जाता है लेकिन ज्यादा बिक्री न होने के कारण कंपनी उस प्रोडक्ट को प्रमोट करने का कदम उठती है और प्रमोट करने का मतलब है विज्ञापनों के जरिये अपने प्रोडक्ट के बारे में लोगो को बताना और वो कंपनी अपने विज्ञापन अखबार, रेडियो, टेलीविज़न, फेसबुक, वेबसाइट, ब्लोग्स इत्याति के जरिये देती है और तब जाकर कंपनी का वो प्रोडक्ट लोगो की नज़र में आता है और लोग उसको खरीदते है, अब आपके मन में सवाल होगा की इससे हमे या उन अखबार वालो को क्या फायदा तो दोस्तों बताना चाहूँगा की वो कंपनी जब टेलीविज़न में अपना विज्ञापन (Advertisement) देती है तो वो विज्ञापन जिस भी टीवी चैनल में दिखेगा उस चैनल के मालिक को वो कम्पनी उसको कुछ पैसे दे देती है, अब बात करें वेबसाइटों की तो इसका प्रोसेस थोडा अलग होता है, एक गूगल की ही दूसरी कंपनी है जिसे हम  Ad Network/Company भी कह सकते है उसका नाम है Google AdSense, लाखों करोडो लोग गूगल adsense के लिए काम करते है यानी गूगल एडसेंस जो विज्ञापन देगा वो हम अपनी वेबसाइट पर लगाते है और गूगल एडसेंस हमे इसके लिए पैसे देती है अब इस प्रोसेस को मैं थोडा और समझा लेता हूँ,

जब कोई कम्पनी अपने विज्ञापन ऑनलाइन लाखोँ वेबसाइटों पर दिखाना चाहती है तो वो गूगल एडसेंस को पैसे देती है और अपनी विज्ञापन को उन वेबसाइटों पर लगाने के लिए कहती है जो गूगल एडसेंस से जुडी हों या गूगल एडसेंस के लिए काम करती हो, तो उसके बाद गूगल एडसेंस सारे विज्ञापन लगा देती है वेबसाइटों पर इसमें वेबसाइट के मालिक का कोई हाथ नहीं होता वो बस Ad Code लगाता है और उस एड कोड से कोन सा विज्ञापन दिखेगा ये वेबसाइट का मालिक नहीं बल्कि गूगल एडसेंस तय करता है, फिर जब आप लोग इन्टरनेट पर या किसी वेबसाइट पर जाकर विज्ञापन देखते है या उस विज्ञापन पर क्लिक करते है तो उससे उस वेबसाइट के मालिक को कुछ पैसा मिलता है और वो पैसा आया कहाँ से ? मैंने आपको उपर बताया था की कम्पनीज एडसेंस को पैसे देती है तो उसी पैसे से कुछ हिस्सा वेबसाइट के मालिको को भी दिया जाता है ताकि वेबसाइट पर एडसेंस के कोड भी लगते रहे और  सब कमा सके, दोस्तों ये थी लम्बी प्रोसेस जो मैंने आपको समझायी और अब आपने ये तो जान लिया की एड आखिर होती क्या है लेकिन इसके बारे में जानकर भी आप कहेंगे की तो हम इसे क्यों देखें और क्यों Ad blocker  प्रयोग ना करें ? 

तो मेरा जवाब होगा मेहनत ! जी हाँ, ये मेहनत वो लिखने वाला या वेबसाइट का मालिक दो लोगो के लिए करता है एक तो अपने लिए, ताकि पैसा कमा कर अपनी जरूरतों को पूरा कर सके, और एक दूसरा अपने वेबसाइट के रीडर्स के लिए यानी आप के लिए, अगर वो ब्लॉगर या वेबसाइट का मालिक कुछ लिखकर इन्टरनेट पर नही डालेगा तो आपको पढने के लिए जानकारी कहाँ से मिलेगी ?? यदि मैं अपनी बात बताऊ तो मैं कभी कभी आधी रात १ बजे भी कुछ न कुछ लिखता ही रहता हूँ ताकि आप लोगो को कुछ अच्छा पढने के लिए मिलता रहे, इसी तरह अन्य ब्लोग्गेर्स भी करते है अगर आप Ad Blocker प्रयोग करते है तो उनकी और मेरी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया जाता है आपके द्वारा, दोस्तों पैसा हर इन्सान की जरूरत है आपकी भी और मेरी भी लेकिन कमाने के तरीके अलग हो सकते है मगर जरूरत सबको खाना, कपड़ा और घर की ही होती है और पैसा नहीं तो ये चीज़े भी नहीं, कभी सोच कर देखिये की एक वेबसाइट का मालिक सबकुछ कैसे लिख लेता होगा. फैंसला आपको करना है मैं निचे Ad Blockers Extensions For Chrome Browser List दे रहा हूँ आप Download करके अपने ब्राउज़र में लगा सकते है. 


List Of Ad Blocker Extensions For Chrome: 
(1) Ad Block Plus:
Best Ad Blockers and Extensions of 2018, Best Chrome Extensions to Block Ads

ये सबसे पोपुलर एड ब्लॉकर है जिसे ABP के नाम से भी बुलाया जाता है इनका एक एंड्राइड एप्प भी है और इस एक्सटेंशन का सेटअप बहुत ही अच्छा और एडवांस है आप जब इसे इस्तेमाल करेंगे तो कोई भी किसी भी प्रकार का विज्ञापन आपके ब्राउज़र में नहीं दिखेगा और आप आराम से बिना परेशानी के इन्टरनेट इस्तेमाल कर सकते है.. इस एड ब्लॉकर को डाउनलोड करने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, 
Download Ad Blocker Plus.

(2) Ghostery – Privacy Ad Blocker: 
The Best Ad Blockers For Chrome You Can Download , ad blocker for chrome, ad blocker app, how to block ads from websites or youtube

यह है Ghostery Ad Blocker जिसका इस्तेमाल करने के बाद आप कोई भी विज्ञापन नहीं देख पायेंगे और इसका एक और फायदा है की ये आपको बेस्ट वेबसाइट लोडिंग टाइम देता है, इसका इस्तेमाल करने के बाद आपके ब्राउज़र में सभी वेबसाइटे बहुत फ़ास्ट स्पीड से ओपन होना शुरू कर देती है, अगर आप स्लो इन्टरनेट से परेशान है तो आप इस एड ब्लॉकर का प्रयोग कर सकते है. इसे डाउनलोड करने के लिए यहाँ पर क्लिक करें - Download Ghostery Ad Blocker

(3) Ad Block:
Best Chrome Extensions to Block Ads

  तीसरा, यह है AdBlock Chrome Extension जैसा की इस फोटो में भी दिखाया गया है आप को कोई एड नज़र नहीं आएगी, यहाँ तक की आप जब youtube ओपन करेंगे तो उसमे भी आपको कोई विज्ञापन नहीं दिखेगा आप freely इसका प्रयोग कर सकते है, लेकिन दोस्तों अंत में भी मेरा आपको यही suggestion रहेगा की आप एड ब्लॉकर का प्रयोग न करें, हाँ कुछ वेबसाइट ऐसी होती है जो Pop-Up Under Ads का प्रयोग करती है उनमे बार बार विज्ञापन बिना क्लिक करने से ही खुल जाते है तो आप उन वेबसाइटो की वजह से सभी के विज्ञापन ब्लॉक ना करें. इस एड ब्लॉकर को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें.
Download AdBlock 


तो मित्रो आज के लिए बस इतना ही अगर आपको पोस्ट अच्छी लगे तो उन दोस्तों से शेयर करें जो विज्ञापनों से परेशान है और उनसे भी जरुर शेयर करें जो एड ब्लॉकर का इस्तेमाल करते है. अगर इस आर्टिकल से रिलेटेड आपके मन में कोई सवाल है तो आप मुझे ईमेल करके पूछ सकते है मेरी ईमेल आई डी है Panwerdishu@gmail.com मैं कोशिश करूंगा की आपके हर सवाल का जवाब जल्द से जल्द दे पाऊं. आप अपने सवाल मुझेसे फेसबुक पर भी पूछ सकते है और हाँ मुझे फेसबुक पर फॉलो करना न भूलें मेरी फेसबुक प्रोफाइल पेज पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें.


22/03/2018

Blog Ke Liye Facebook Fan Page Keise Banaye - How to create page for blog in hindi

How to create a facebook fan page: (Hindi)
अपने ब्लॉग के लिए एक फेसबुक फैन पेज बनाना चिंता का कारण हो सकता है, खासकर यदि आप अपनी वास्तविक पहचान को अपने ब्लॉगिंग पहचान से अलग रखने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, यह जटिल होना जरूरी नहीं है - एक बार जब आप देखते हैं कि यह कितना आसान है, तो आपको आश्चर्य होगा कि आप इतनी देर तक क्यों इंतजार कर रहे थे, इस बारे में अगर मैं अपने विचार बताऊ तो मेरा मानना है की हर एक ब्लॉगर या वेबसाइट के मालिक का फेसबुक पर अपना एक फेन पेज होना चाहिए, इससे आपके Fans/Audience को मदद मिलती है आपसे जुड़े रहने में और आपसे हर प्रकार के प्रशन पूछने में, इसमें आपका भी फायदा है अगर आपके फैन पेज पर अछे लाइक्स है तो आप अच्छी कमाई भी कर सकते है, लेकिन कमाई के अलावा भी और कई फायदे होते है हमेशा पैसो के बारे में सोचना अच्छा नहीं होगा.

For Computer Info -
(1) www.computertaleem.com


सबसे पहले, मुझे बताएं कि जब आप अपना प्रशंसक पृष्ठ (Fb Fan Page) बनाते हैं तो आपके व्यक्तिगत फेसबुक अकाउंट (Personal Facebook Account) में लॉग इन करना ठीक है। जब मैंने अपना पहला एक बना दिया, तो मैं डर गया था कि मेरा अंतिम नाम, व्यक्तिगत प्रोफ़ाइल, या अन्य जानकारी इसके साथ जुड़ी होगी। याद रहे आप जिस फेसबुक अकाउंट से पेज बना रहे है वो अकाउंट पूरी तरह से सुरक्षित हो, आप कड़ी से कड़ी सुरक्षा लगा सकते है और अकाउंट हैक होने के बाद भी आप अपना अकाउंट सुरक्षित रूप से इस्तेमाल कर सकते है, सबसे पहले तो अपने अकाउंट को रिकवर करने के लिए भी ईमेल और फ़ोन नंबर सेट करें और आपका password बहुत स्ट्रोंग होना चाहिए.

कैसे अपने ब्लॉग के लिए एक फेसबुक फैन पेज बनाये - How to create facebook fan page for your blog In hindi: 

1. आरंभ करने के लिए http://www.facebook.com/pages/create.php पर जाएं। आप इस तरह एक स्क्रीन देखेंगे निचे फोटो में देखे:




2. अब आप को ब्रांड और प्रोडक्ट नाम वाले बॉक्स पर क्लिक करना है,
Click on Brand or Product in the upper right box. You’ll be prompted to choose a category. 

3.  अब इसपर लिक करने के बाद आप को प्रोडक्ट सिलेक्शन में से ''Website'' चुनना है, निचे फोटो देखे, 


4.  अब इसके बाद आप को दुसरे बॉक्स में अपने ब्लॉग का नाम या जो भी आपको लिखना है वो लिख सकते है, लेकिन आपके पेज का नाम फेसबुक के नियमो के विरुद्ध नहीं होना चाहिए,
Type in your blog name under the Category dropdown box, check the box to agree to Facebook’s  TOS, and click Get Started.







5. अब आप ''Get Started'' पर क्लिक करके अगले पेज पर जा सकते है जहाँ पर आपसे कुछ जानकारी पूछी जाएगी आपको अपने हिसाब से उसे भरना है लेकिन अगर आपको इसमें कोई परेशानी का सामना करन पड़ रहा है तो आप मुझे ईमेल करके पूछ सकते है मेरी ईमेल आई डी है Panwerdishu@gmail.com, और मुझे फेसबुक पर भी massage करके पूछ सकते है मेरी फेसबुक प्रोफाइल पेज पर जाने के लिए यहाँ पर क्लिक करें.
You’ll be asked to provide some basic information about your page. Fill in a description, your website URL if you have one, and choose a unique Facebook URL for your fan page. You’ll also be asked if your page represents a real business, product, or brand – no worries if yours doesn’t! It really depends on whether you consider your blog a business or brand, but answering “no” is fine if your blog is just a hobby.
6. अब आपको अपने पेज पर प्रोफ्लिए पिक्चर अपलोड करने के लिए कहा जायेगा इसमें आप अपनी वेबसाइट या ब्लॉग का लोगो भी अपलोड कर सकते है,



7. प्रोफाइल पिक्चर सही से अपलोड होने के बाद आपको कवर फोटो अपलोड करनी है इसमें भी आप अपने हिसाब से फोटो डाल सकते है, 

8. अब सब तैयार हो चूका है बस अब आपको अपने फेसबुक पेज  का @username चुनना है और फिर सब पूरी तरह से तैयार हो जायेगा, आप लोगो को अपने पेज का लिंक शेयर करें और लाइक करवाये, या आप अपनी ब्लॉग पर पेज का लाइक बॉक्स Embedded भी कर सकते है इसकी पूरी जानकारी के लिए मुझे ईमेल करें.

अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी तो शेयर करें, और हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें हमारा पेज यहाँ निचे लगा है आप लाइक बटन पर क्लिक करके अपना लाइक दे सकते है. 



Keywords: How to create a facebook fanpage, how to create a page, facebook fans page, facebook bussiness page, facebook ad, create page, 
create facebook account, how to make a page on fb 

Interested for our works and services?
Get more of our update !